हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

अब नए तरीके की हैकिंग: भूपेश बघेल का दावा- मेरा Iphone अचानक बंद, कैमरे पर दिखाए सबूत

Apple Iphone Hack Alert Controversy Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel Phone Switch Off: टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा समेत विपक्ष के 8 नेताओं ने केंद्र सरकार पर फोन हैकिंग का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Bhupesh Baghel

Apple Iphone Hack Alert Controversy Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel Phone Switch Off: विपक्षी नेताओं के Apple Iphone पर जासूसी हैकिंग मैसेज आने के बाद से आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। इस बीच एक नए तरह की हैकिंग सामने आई है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का दावा है कि उनका Iphone कई घंटे से बंद है। उन्होंने चार्ज किया, फिर भी ऑन नहीं हो रहा है। उन्होंने गड़बड़ी की आशंका जताई है। बघेल ने मोबाइल को जांच के लिए भेजने की बात कही।

Watch Video…

30-40% चार्ज थी बैटरी

सीएम भूपेश बघेल ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए कहा, ‘मैंने इस मोबाइल फोन के माध्यम से बातचीत की। फेसबुक और ट्विटर भी एक्सेस किया। उस वक्त इसमें 30-40% बैटरी चार्ज थी। फिर मैंने इसे चार्ज पर छोड़ दिया। जब मैं होटल छोड़ रहा था, तो मैंने इसे चालू करने की कोशिश की और पावर बैंक की मदद से इसे चार्ज करने की भी कोशिश की, लेकिन ऐसे सभी प्रयास विफल रहे। तब से फोन ऑन नहीं हुआ है। पत्रकारों ने बघेल से सवाल किया कि क्या उन्हें भी कुछ विपक्षी नेताओं की तरह कोई मेल मिला है? जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता, लेकिन यह बंद है। कुछ गड़बड़ है।

8 विपक्षी नेताओं ने लगाया हैकिंग का आरोप

टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा समेत विपक्ष के 8 नेताओं ने केंद्र सरकार पर फोन हैकिंग का आरोप लगाया है। दरअसल, 31 अक्टूबर को महुआ मोइत्रा, कांग्रेस सांसद शशि थरूर, पवन खेड़ा, आप सांसद राघव चढ्ढा ने कहा कि उनके आईफोन पर अलर्ट मैसेज आया है कि सरकार उनके फोन और ईमेल को हैक करवाने की कोशिश कर रही है। राहुल गांधी ने भी कहा कि एपल की ओर से उनके ऑफिस को भी अलर्ट मिला है। भाजपा की सरकार और उसका फाइनेंशियल सिस्टम इस मामले से सीधे जुड़ा हुआ है।

क्या लिखा है मैसेज में?

अलर्ट- स्टेट स्पॉन्सर्ड अटैकर्स आपके आईफोन को अटैक कर रहे हैं। अगर आपकी डिवाइस किसी स्टेट स्पॉन्सर्ड अटैकर ने कॉम्प्रोमाइज कर ली है तो हो सकता है कि वे आपकी निजी जानकारी, आपकी बातचीत, यहां तक कि आपका कैमरा, मोइक्रोफोन भी रिमोट एक्सेस कर सकते हैं। हो सकता है कि ये फॉल्स अलार्म हो, लेकिन फिर भी इस वॉर्निंग को गंभीरता से लें।

यह भी पढ़ें: इजराइल-हमास जंग में भारतीय मूल के जवान की मौत, सबसे बड़े जबालिया रिफ्यूजी कैंप पर दूसरा हमला

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें