इजराइल-हमास जंग में भारतीय मूल के जवान की मौत, सबसे बड़े जबालिया रिफ्यूजी कैंप पर दूसरा हमला

Israel Hamas War Updates Indian Origin Israeli Soldier Killed In Gaza: डिमोना इजराइल के दक्षिण में स्थित एक शहर है। लोग इसे मिनी इंडिया भी कहते हैं। इस शहर में भारत से आए यहूदियों की एक बड़ी संख्या है।

Halel Solomon

Halel Solomon

विज्ञापन

Israel Hamas War Updates Indian Origin Israeli Soldier Killed In Gaza: इजराइल और हमास के बीच जंग का बुधवार को 26वां दिन है। इस बीच भारत के लिए एक दुखद खबर है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, भारतीय मूल के इजराइली सैनिक स्टाफ सर्जें हलेल सोलोमन की मौत हो गई। 20 साल हलेल दक्षिणी इजराइली शहर डिमोना के रहने वाले थे। इसे मिनी इंडिया भी कहा जाता है।

वहीं अलजजीरा के मुताबिक इजराइली सेना ने उत्तरी गाजा में सबसे बड़े रिफ्यूजी कैंप जबालिया पर दूसरा हमला किया। इससे पहले मंगलवार रात गोलीबारी की गई थी। इजराइली सेना ने दावा किया था कि गोलीबारी में हमास के सीनियर कमांडर इब्राहिम बियारी को मार गिराया। वहीं, 50 लड़ाके भी मारे गए।

विज्ञापन

 

मेयर बोले- हमले डिमोना के बेटे को खोया

विज्ञापन

डिमोना शहर के मेयर बेनी बिट्टन ने फेसबकु पोसट में सर्जेंट हेलेल सोलोमन के मौत की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि हमने डिमोना के बेटे को खो दिया। यह दुख की घड़ी है। हम हेलेल के माता-पिता, रोनित और मोर्दचाई, और बहनों यास्मीन, हिला, वेरेड और शेक्ड के दुःख में भागीदार हैं। हेलेल एक समर्पित बेटा था, उसकी नजरों में अपने माता-पिता के लिए सम्मान था। डिमोना का पूरा शहर उसके निधन पर शोक मना रहा है।

अब तक 11 इजराइली जवान मारे गए

डिमोना इजराइल के दक्षिण में स्थित एक शहर है। लोग इसे मिनी इंडिया भी कहते हैं। इस शहर में भारत से आए यहूदियों की एक बड़ी संख्या है। आईडीएफ के मुताबिक, अब तक इजराइली 11 जवान इस जंग में मारे गए हैं।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

7 अक्टूबर को हमास ने बरसाए थे 5 हजार गोले

सात अक्टूबर की रात अचानक हमास ने इजराइल पर 5 हजार से अधिक गोले बरसाए थे। इससे 1400 इजराइली मारे गए। हमास के लड़ाकों ने 240 लोगों को बंधक भी बना लिया था। इसके बाद इजराइल ने पलटवार किया। इजराइल ने हमास का खात्मा और बंधकों को मुक्त कराने के लिए पहले एयरस्ट्राइक की। फिर गाजा में ग्राउंड लेवल पर जंग शुरू किया है। एयर स्ट्राइक और जमीनी हमले में गाजा में 8 हजार से अधिक लोग मारे गए हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ