हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

छत्तीसगढ़ में लैंडिंग के दौरान Alliance Air विमान का टायर फटा, 41 यात्री और क्रू मेंबर थे सवार

Bilaspur Airport: एयरपोर्ट अधिकारी और एयरलाइन की तकनीकी टीम विमान की स्थिति का आकलन करेगी. जांच पूरी होने और विमान को उड़ान के लिए सुरक्षित घोषित किए जाने के बाद ही इसके दोबारा ऑपरेशन में आने की उम्मीद है.

विज्ञापन
लैंडिंग के दौरान विमान के बाईं ओर का टायर पंचर हो गया. (Photo: ANI)

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर एयरपोर्ट पर शुक्रवार को दिल्ली से पहुंची एलायंस एयर की एक फ्लाइट की लैंडिंग के दौरान विमान का टायर फट गया. जिस समय यह हादसा हुआ उस समय प्लेन में 37 यात्रियों समेत क्रू मेंबर के 4 सदस्य भी सवार थे. राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है और सभी यात्रियों और क्रू सदस्यों को सुरक्षित विमान से बाहर निकाल लिया गया. न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, एलायंस एयर की फ्लाइट संख्या 9I613 शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे बिलासपुर एयरपोर्ट पर उतर रही थी.

यह भी पढ़ें: चीन से फाइटर प्लेन खरीदने की तैयारी में बांग्लादेश! जानिए- डील के वक्त क्यों हुआ ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र?

विमान का टायर फटने से मचा हड़कंप

लैंडिंग के दौरान विमान के बाईं ओर का टायर पंचर हो गया. घटना के बाद एयरपोर्ट और एयरलाइन के कर्मचारियों ने तुरंत विमान में मौजूद सभी लोगों को बाहर निकाला और रनवे से सुरक्षित टर्मिनल भवन तक पहुंचाया. टायर में खराबी आने के बाद विमान को एयरपोर्ट पर ही रखा गया. घटना के चलते एलायंस एयर ने बिलासपुर से निर्धारित अपनी अगली उड़ान भी रद्द कर दी. विमान के टायर में खराबी किस वजह से आई, इसकी सटीक जानकारी अभी सामने नहीं आई है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: US एयर फोर्स का C-17A प्लेन मॉस्को में लैंड, रूस-यूक्रेन वार के बीच वायरल वीडियो ने मचाई हलचल

सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया

घटना के बाद विमान की तकनीकी जांच की जानी है. एयरपोर्ट अधिकारी और एयरलाइन की तकनीकी टीम विमान की स्थिति का आकलन करेगी. जांच पूरी होने और विमान को उड़ान के लिए सुरक्षित घोषित किए जाने के बाद ही इसके दोबारा ऑपरेशन में आने की उम्मीद है. टायर फटने की घटना के बाद एयरपोर्ट पर मौजूद कर्मचारियों ने सुरक्षा प्रक्रिया के तहत सभी यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को विमान से बाहर निकाला. इसके बाद उन्हें रनवे से टर्मिनल भवन में ले जाया गया. अधिकारियों के मुताबिक, घटना के दौरान किसी यात्री या क्रू मेंबर को नुकसान नहीं पहुंचा. इससे पहेल 5 मई को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर हैदराबाद से चंडीगढ़ जा रही इंडिगो की फ्लाइट में एक यात्री के पावर बैंक में आग लगने के बाद आपातकालीन इमरजेंसी कराई गई थी.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola