Accused Was Hiding in Drain in Ambikapur: छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पुलिस की गिरफ्त से एक आरोपी फरार हो गया और नाले में छिप गया। हालांकि पुलिस ने आरोपी को नाले से फिर दोबारा गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में पुलिस आरोपी को नाले में गिरफ्तार करती दिख रही है। यह मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र का है।
नाले से गिरफ्तार हुआ आरोपी
जानकारी के अनुसार, पुलिस ने शनिवार को नशीले पदार्थों के 2 तस्करों को गिरफ्तार किया था। इन दोनों तस्करों को पुलिस रविवार को टेस्ट कराने मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जा रही थी। इस दौरान एक आरोपी पुलिस की जीप से कूदकर भाग गया। इलाके में कुछ दूर भागने के बाद आरोपी वहीं एक नाले में छिप गया। आरोपी पुलिस की नजरों से बचकर काफी देर तक नाले में छिप रहा। लेकिन इसी बीच आरोपी को खोजते हुए पुलिस वहां पहुंच गई और उसे नाले के भीतर से बाहर निकाल कर उसे गिरफ्तार कर लिया। इस घटना एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ें: हेमंत सोरेन के अनर्गल बयान पर बिफरे CM साय, बोले- आदिवासी समाज का अपमान न करें
आरोपी की पहचान
पुलिस ने बताया कि एक आरोपी की पहचान रोहित दोहरे उर्फ सूरज (23) के रूप में हुई है, जो गांधीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम नालापारा के रहने वाला है। वहीं दूसरे आरोपी की पहचान भट्ठापारा निवासी रोहित मालाकार (20) के रूप में हुई है। इन दोनों को गांधीनगर पुलिस ने 29 जून को 100 नग नशीले इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार किया था।
संबंधित खबरें
कांकेर बिजली दफ्तर में शराब मिलने से मचा हड़कंप, जांच जारी
9 hrs agoछत्तीसगढ़ का खैरागढ़ देश पहला गांव जहां हर घर की छत पर लगा सोलर पैनल
3 days agoछत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
5 days agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
12 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
16 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
16 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
19 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
21 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
26 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
26 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines