Bilaigarh mass murder: छत्तीसगढ़ के सांरगढ़-बिलाईगढ़ में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने एक ही परिवार के पांच लोगों को मौत के घाट उतार दिया। मर्डर के बाद हत्या करने वाले युवक ने भी सुसाइड कर लिया। घटना जिले के सलीहा थाना क्षेत्र की है। घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में भय व्याप्त हो गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना सारंगढ़ जिला मुख्यालय से 37 किमी. दूर सलीहा थाने की है। गांव में एक ही परिवार के 5 लोगों की हथौड़े से वार कर हत्या कर दी गई। इसके बाद हत्यारे ने भी फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का सामने आ रहा है। हालांकि पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
मृतकों के नाम हेमलाल, जगमती, मीरा और उसके दो बच्चे शामिल हैं। पुलिस को शक है कि ये सभी हत्याएं पड़ोस में टेलर का काम करने वाले युवक ने की है। बिलाईगढ़ जिले के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मौके पर पुलिस बल रवाना किया गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
हत्यारे का महिला से था अफेयर
जानकारी के अनुसार पप्पू टेलर मीरा का पड़ोसी था। उसका मीरा के साथ प्रेस प्रसंग चल रहा था। इससे पहले ही प्रेम प्रसंग को लेकर विवाद हुआ था और टेलर को जेल भी जाना पड़ा था। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि उसने जेल से छूटते ही सभी की हत्या कर दी और स्वयं ने भी सुसाइड कर लिया।
पुलिस ने बताया कि घटना के वक्त मीरा अपने मायके आई हुई थी। घर में उत्सव का माहौल था क्योंकि मीरा के भाई की शादी होनी थी। घटना के बाद पुलिस ने जब घर में प्रवेश किया तो सभी कमरों में खून बिखरा था।
ये भी पढ़ेंः हिस्ट्रीशीटर शाहरुख ने कपड़ा व्यापारी को गोली मारी, घटना का लाइव फुटेज आया सामने
ये भी पढ़ेंः सिपाही से तंग युवती ने खाया जहर, आरोप- भाई देते थे रेप की धमकी, थाने पहुंचे तो दारोगा ने धमकाया
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
1 day agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
1 day agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
4 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
6 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
11 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
11 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
25 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
28 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
31 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
31 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines