हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

छत्तीसगढ़ में 1 करोड़ के इनामी नक्सली समेत 19 ढेर! गरियाबंद में पुलिस और माओवादियों में 40 घंटे से चल रही मुठभेड़

Chhattisgarh Naxalites Encounte: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में भालुडिग्गी की पहाड़ियों में नक्‍सलियों के साथ सुरक्षाबलों और पुलिस की मुठभेड़ जारी है। कल सुबह शुरू हुए एनकाउंटर में अब तक कुल 19 नक्सलियों को ढेर किए जाने की खबर है।

विज्ञापन

Chhattisgarh Naxalites Encounter in Gariaband: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पुलिस-सुरक्षाबलों और नक्‍सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। कुल्हाड़ीघाट के भालुडिग्गी की पहाड़ियों में यह मुठभेड़ पिछले 40 घंटे से चल रही हैं। वहीं इस मुठभेड़ में अब तक कुल 19 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। जिसमें से 16 नक्सलियों के शव बराबम हुए हैं। इन 16 नक्सलियों में जय राम उर्फ ​​चलपथी भी शामिल है, जिसके सिर पर 1 करोड़ रुपये का इनाम था। बताया जा रहा है कि इलाके से पुलिस को भारी मात्रा में हथियार भी बरामद हुए हैं। कल सुबह से इलाके में मुठभेड़ के साथ-साथ सर्च ऑपरेशन भी जारी है। पुलिस को मुखबिरों से इस इलाके में नक्सलियों के छिपे होने और उनके पास कई प्रकार के हथियार होने की खबर मिली थी, जिसके बाद इलाके को घेरकर कार्रवाई की गई।

छत्तीसगढ़ और ओडिशा की टीम दे रही ऑपरेशन को अंजाम

मिली जानकारी के अनुसार, ओडिशा और छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर कुल्हाड़ी घाट के जंगल में कल मुठभेड़ के बाद सर्चिंग के दौरान मौके से 2 नक्सलियों के शव मिले थे, जिनमें एक महिला और एक पुरुष नक्सली थे। इस दौरान एक जवान भी घायल हो गया, जिसे रायपुर ले जाया गया। मालूम हो कि नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन को छत्तीसगढ़ और ओडिशा सुरक्षाबलों की कुल 10 टीमें अंजाम दे रही हैं। बताया जा रहा है कि पुलिस फिलहाल जो नक्सली मारे गए हैं, उनके शवों की पहचान कर रही है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़: मुठभेड़ में दो महिला नक्सली ढेर, एक कोबरा कमांडो भी घायल

सीएम साय ने किया जवानों को सलाम

इस मुठभेड़ को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपने X पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि गरियाबंद जिले के मैनपुर थाना के कुल्हाड़ीघाट क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच रविवार रात से लेकर अब तक मुठभेड़ जारी है। इस मुठभेड़ में अब तक 10 से अधिक नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। इस पोस्ट में उन्होंने मार्च 2026 तक देश-प्रदेश में नक्सलवाद के खात्मे का भी जिक्र किया। उन्होंने जवानों को मिली यह कामयाबी सराहना की और उनकी बहादुरी को सलाम भी किया।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola