छत्तीसगढ़: मुठभेड़ में दो महिला नक्सली ढेर, एक कोबरा कमांडो भी घायल

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में सोमवार को हुई मुठभेड़ में दो महिला नक्सली मारी गईं और एक कोबरा कमांडो घायल हो गया। इस साल अब तक राज्य में 28 नक्सली मारे जा चुके हैं, जबकि एंटी नक्सल ऑपरेशन जारी है।

छत्तीसगढ़: मुठभेड़ में दो महिला नक्सली ढेर, एक कोबरा कमांडो भी घायल

प्रतीकात्मक तस्वीर।

Chhattisgarh Encounter Female Naxals Killed: रायपुर, छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में सोमवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो महिला माओवादी की मौत हो गई। पुलिस ने यह भी बताया कि इस मुठभेड़ में कोबरा (कमांडो बटालियन फॉर रेसोल्यूट एक्शन) के एक कमांडो को गोली लगने से चोटें आईं। बता दें कि कोबरा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल या CRPF की एक खास यूनिट होती है। आइए पूरे मामले के बारे में जानते हैं।

रायपुर में हुआ घायल जवान का इलाज

गरियाबंद के पुलिस अधीक्षक (SP) निखिल राखेचा ने बताया कि घायल जवान को इलाज के लिए रायपुर ले जाया गया है और उसकी हालत में सुधार हुआ है। राखेचा ने बताया कि मुठभेड़ मैनपुर थाना क्षेत्र के इलाके में आने वाले एक जंगल में हुई, जब सुरक्षाकर्मियों की एक संयुक्त टीम एंटी नक्सल ऑपरेशन पर निकली थी।

ऑपरेशन में शामिल थे ये लोग

आगे उन्होंने बताया कि इस एंटी नक्सल ऑपरेशन में छत्तीसगढ़ से जिला रिजर्व गार्ड (DRG), CRPF, कोबरा तथा ओडिशा से स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) के जवान शामिल थे। गोलीबारी बंद होने के बाद घटनास्थल से दो महिला नक्सलियों के शव बरामद किए गए। SP ने बताया कि इस इलाके में ऑपरेशन अभी भी जारी है।

अब तक 28 नक्सली मारे गए

इसके साथ ही इस साल अब तक राज्य में अलग-अलग मुठभेड़ों में 28 नक्सली मारे जा चुके हैं। 16 जनवरी को राज्य के बीजापुर जिले में सुरक्षाकर्मियों के साथ मुठभेड़ में 12 नक्सली मारे गए थे। बाद में माओवादियों ने एक बयान में स्वीकार किया कि 16 जनवरी की मुठभेड़ में 18 नक्सली मारे गए थे। पिछले साल राज्य में अलग-अलग मुठभेड़ों में सुरक्षा बलों ने 219 नक्सलियों को मार गिराया था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ