Chhattisgarh: रायपुर में 14 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म, शराब पिलाकर दिया वारदात को अंजाम
Edited By Yashodhan Sharma

Chhattisgarh
Edited By Yashodhan Sharma

Chhattisgarh
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की समता कॉलोनी स्थित कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। चंगोराभाठा निवासी 14 वर्षीय नाबालिग को शराब पिलाकर कैफे में आरोपी ने दुष्कर्म को अंजाम दिया। कैफे संचालक और आरोपी आपस में दोस्त बताए जा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, उरला निवासी आरोपी ने इंस्टाग्राम से दोस्ती कर चंगोराभाठा निवासी 14 साल की नाबालिग को वसाखी कैफ़े बुलाया था, जहां आरोपी ने शराब पिलाने के बाद दुष्कर्म को अंजाम दिया। घटना के बाद कैफे संचालक को पीड़िता को उसके घर छोड़ने का कहकर आरोपी मौके से फरार हो गया। कैफे संचालक ने पीड़िता के कहने पर उसे वीआईपी रोड पर छोड़ दिया, जहां से पीड़िता के परिजन उसे अपने घर ले गए। पूरा मामला आजाद चौक थाना इलाके का है।
आजाद चौक थाना प्रभारी दीपेश जायसवाल ने बताया कि नाबालिग की शिकायत पर आरोपी के विरुद्ध दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है। नाबालिग के मुताबिक, आरोपी समता कॉलनी के कैफे वसाबी में ले जाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। पूरी घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसके बाद पूरे मामले की विवेचना कर कैफे संचालक से भी पूछताछ की गई है।
वहीं समता कॉलनी जैसे पॉश इलाके के कैफे में दुष्कर्म की सूचना फैलते ही स्थानीय रहवासियों के बीच सनसनी फैल गई। लोगों का कहना है कि समता कॉलनी जैसी जगह पर दुष्कर्म की वारदात होना कल्पना से बाहर है। वहीं कैफे संचालक के खिलाफ रहवासियों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। लोगों का कहना है, कैफे में लंबे समय से हुक्का, शराब एवं अन्य अवैध गतिविधियों के संचालित होने की सूचना मिलती आई है, लेकिन अब तक किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई है।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
First published on:
Read more: About our editorial guidelines and standards here.