भिलाई: छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन सट्टा एप महादेव बुक की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। दुर्ग पुलिस ने इससे जुड़े 6 और गुर्गों को पकड़ा है। महादेव बुक के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। दुर्ग एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने खुलासा करते हुए बताया कि दुर्ग पुलिस की तत्परता से सुपेला थाना क्षेत्र से ऑनलाइन सट्टा महादेव एप के 6 गुर्गे पकड़े गए हैं।
अभी पढ़ें – Delhi: आज ऐसी रहेगी दिल्ली में हवा की गुणवत्ता, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने जारी किए आंकड़े
बता दें कि, पिछले दिनों हुई कार्रवाई से प्राप्त डाटा और सूचना के विश्लेषण के आधार पर यह सफलता मिली है। करोड़ों रुपए के ऑनलाइन सट्टे के पैसे के लेन-देन का खुलासा हुआ है। दुर्ग एसपी ने खुलासा करते हुए बताया कि, विभिन्न बैंकों के 50 से ज्यादा खातों के माध्यम से ट्रांजेक्शन किया जा रहा था। आरोपियों के कब्जे से 12 नग मोबाइल, 4 नग लेपटॉप, 1 नग मॉनीटर, 1 नग सीपीयू, 3 नग की-बोर्ड, 4 नग माऊस, 1 नग ब्रॉडबैण्ड, 4 नग लेपटॉप चार्जर, 6 नग एटीएम कार्ड, 8 नग चेकबुक, 3 नग पासबुक जब्त किया है।
मामले में पुलिस ने अनुभव जैन निवासी जोनल मार्केट, सेक्टर 10, कपूर निवासी 27-सी सड़क 37-मी, सेक्टर-7, नूतन देवांगन निवासी संग्राम चौक सिकोलाभाठा, दुर्ग, प्रमन विश्वकर्मा निवासी ओदार थाना फूलपुर जिला वाराणसी उ.प्र., विश्वकर्मा निवासी पुराना, उ.प्र., पानदेव विश्वकर्मा निवासी जलालपुर जिला जौनपुर उ.प्र. को गिरफ्तार किया है।
अभी पढ़ें – इस कारण से पंजाब और हरियाणा में महंगी हुईं सब्जियां, यहां देखें- नए दामों की लिस्ट
वहीं महादेव एप से जुड़े सैकड़ों मोबाइल नंबरों का भी खुलासा हुआ है। अंतराष्ट्रीय स्तर पर ऑनलाइन सट्टा चलने का खुलासा हुआ है। दुबई (यू.ए.ई.) और भारत के ओड़िशा, मध्यप्रदेश, नागपुर, उत्तर प्रदेश में गिरोह के अन्य सदस्य ऑनलाइन सट्टे का व्यापार कर रहे हैं। लगभग दो लाख रुपये होल्ड कराया गया है। प्राप्त बैंक खातों और मोबाइल नंबरों के सुक्ष्म विश्लेषण के आधार पर जल्द बड़े खुलासे होने वाले हैं। एण्टी क्राइम और सायबर यूनिट व थाना सुपेला की यह कार्रवाई संयुक्त हैं।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
प्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
26 mins agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
40 mins ago1984 हिंसा के पीड़ितों को न्याय दिलाने हरि नगर पहुंचीं Rekha Gu रेखा गुप्ता
51 mins agoदिल्ली के किन इलाकों में 2 नवंबर को कटेगी बिजली? चेक करें शटडाउन लिस्ट
4 hrs agoपंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
5 hrs ago'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
8 hrs agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
9 hrs agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
10 hrs ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
11 hrs agoदिल्ली में आज से Grap की पाबंदियां लागू, BS6 से नीचे के वाहनों पर रहेगी रोक
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines