Chhattisgarh: बेलगाम गाड़ी ने आधा दर्जन मवेशियों को रौंदा, सड़क पर लगा शवों का ढेर
Edited By Yashodhan Sharma

Edited By Yashodhan Sharma

मुंगेली: छत्तीसगढ़ के मुंगेली में इंसानियत शर्मसार हो गई। यहां एक बेलगाम वाहन ने कई मवेशियों को रौंद डाला। इस हादसे में आधा दर्जन मवेशियों की सड़क पर मौत हो गई है। अज्ञात वाहन की ठोकर से सड़क पर बैठे मवेशियों की मौत हुई है।
मिली जानकारी के मुताबिक पथरिया-मुंगेली रोड पर लक्षनपुर के पास ये हादसा हुआ है। पशु प्रेमियों में इन मौतों से भारी आक्रोश है। पथरिया थाना क्षेत्र का मामला है।
पशु प्रमियों ने कहा कि मवेशियों को बेरहमी से कुचला गया है, ऐसा लग रहा है कि किसी ने जानबूझकर सड़क पर बैठे मवेशियों पर वाहन को चढ़ाया है, जिससे सड़क पर शवों का ढेर लग गया।
उन्होंने आगे कहा कि जिसने भी ये अपराध किया है, उस पर कड़ी कार्रवाई हो। इस हादसे ने सभी को आहत किया है। सड़क पर मवेशियों के खून को देखकर कलेजा कांप रहा है।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
First published on:
Read more: About our editorial guidelines and standards here.