जांजगीर-चांपा: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा (Janjgir Champa) जिले में सोमवार को फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला। दिन की शुरुआत में ही सड़कें खून से लाल हो गईं। जिला मुख्यालय में एक स्कूटी सवार मां-बेटी को हाइवा ने टक्कर मार दी, जिससे मां कि मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई है।
बेटी को स्कूल छोड़ने जा रही थी मां
बताया जा रहा है कि मृतिका अपनी बेटी को स्कूल छोड़ने जा रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार हाइवा ने उन्हें अपने चपेट में ले लिया। मृतिका कोतवाली थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 6 की रहने वाली है जो अपनी बेटी को जांजगीर के केंद्रीय विद्यालय छोड़ने जा रही थी।
इसी दौरान कोतवाली थाना क्षेत्र के NH49 के खोखरा भांटा रोड में ये दुखद घटना घट गई। घटना के बाद आरोपी वाहन चालक वहां छोड़कर फरार हो गया है। मौके पर पहुंच कोतवाली पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है और वाहन चालक के खिलाफ कार्यवाही करते हुए फरार आरोपी की पता-तलाश में जुट गई
संबंधित खबरें
गांधीनगर की केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, 4 प्रवासी मजदूरों की मौत
38 mins agoCJP के 'तिंरगा मार्च' से पहले बंद किया गया कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क
1 hr agoCM योगी का ऐलान, प्रयागराज के कसारी-मसारी का नया नाम होगा 'श्रीकृष्ण पुरी'
1 hr agoRJD सांसद सुधाकर सिंह को 5 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस, क्या है विवाद?
2 hrs agoबिहार के वैशाली नाव हादसे में चांदनी ने बचाई दो बच्चों की जान
2 hrs agoदिल्ली में खंडित मूर्तियों के लिए बनेंगे 250 कियोस्क
2 hrs agoफर्जी FMGE सर्टिफिकेट से इंटर्नशिप, राजस्थान में चार और गिरफ्तार
2 hrs agoअंकिता भंडारी हत्याकांड में तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने दी जानकारी
2 hrs agoलोकनायक अस्पताल में CT स्कैन और 3 MRI मशीनें शुरू, जांच मुफ्त
3 hrs ago'कौन रील बना रहा, कौन पत्रकार', महिला रिपोर्टर से बदसलूकी पर SC में सरकार
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines