Chhattisgarh: संदिग्ध हालत में मिली महिला की लाश, परिजनों ने जताई दुष्कर्म की आशंका

woman commits suicide in jodhpur

(प्रतीकात्मक तस्वीर)

जगदलपुर: छत्तीसगढ़ के जगदलपुर शहर में महिला की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। जिले के रेलवे कॉलोनी के नजदीक में मेठगुड़ा की रहने वाली महिला का शव संदिग्ध अवस्था में उसके घर के पास नर्सरी से बरामद किया गया है। मृतका के कपड़े फटे होने और चेहरे और गले पर निशान की वजह से मामले में हत्या की आशंका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने जताई रेप की आशंका

परिजनों ने आशंका जताई है कि हत्या ही नहीं बल्कि उसके साथ पहले रेप हुआ है जिसके बाद उसकी हत्या की गई है। पुलिस मामला पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक महिला सुबह शौंच के लिए निकली थी और उसके बाद से उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली थी। स्थानीय लोगों में से किसी ने उसका शव देखा और इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

विज्ञापन

बुजुर्ग महिला भी हुई थी लापता

शहर के नजदीक इस तरह की हत्या का यह पहला मामला सामने आया है। इसी मोहल्ले से 2 दिन पहले एक बुजुर्ग महिला भी लापता हो गई। महिला का नाम चतुरी बाई बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ