Chhattisgarh Election News: छत्तीसगढ़ में इस साल विधानसभा का चुनाव होने वाले हैं। चुनाव से पहले पूरे छत्तीसगढ़ में राज्य की सभी जनता के लिए एक खास सूचना जारी की गई है। प्रदेश में मतदाता सूचियों के अंतिम पुनरीक्षण की तिथि को 31 अगस्त तक बढ़ा दिया गया है। अब राज्य के वोटर्स मतदाता सूची में अपने नाम को जोड़ने, काटने या हटाने के लिए 31 अगस्त तक आवेदन दे सकते है। जिले में अब तक 20 हजार मतदाताओं ने भरा आवेदन इस बात की जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर भुरे ने दी है।
कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर भुरे ने बताया कि राज्य निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा इस संबंध में पहले ही निर्देश जारी कर दिये गये हैं। मतदाता सूची पुनरीक्षण का काम 2 अगस्त से शुरू हो चुका है। स्पेशल शॉर्ट रिविजन क्वालीफाइंग डेट 1 अक्टूबर 2023 की स्थिति में फोटोयुक्त मतदाता सूची में नाम जोड़ने, कटवाने, नाम शुद्धिकरण, पता बदलवाने के लिए मतदान केंद्रों में शिविर के माध्यम से आवेदन लिए जा रहे हैं। अब तक रायपुर जिले की 7 विधानसभाओं में लगभग 20 हजार आवेदन मिले है। मतदाता निर्धारित प्रारूप में अपना आवेदन अथवा दावा आपत्ति संबंधित मतदान केंद्र के बीएलओ के पास जमा कर आवश्यकतानुसार त्रुटि सुधार करा सकते हैं।
यह भी पढ़ें: राजस्थान में भारी बारिश के बीच सामने आया बड़ा अपेडट, 4 जिलों के लिए IMD की चेतावनी
मतदाता अपने संबंधित मतदान केन्द्र में 31 अगस्त तक प्रारूप-6, प्रारूप-7, प्रारूप-8, प्रारूप-8 क मतदाता सूची में नाम जोड़ने, कटवाने, नाम शुद्धिकरण, पता बदलवाने हेतु भरकर अपना नाम जुड़वा सकता है। ऐसे मतदाता जिनका नाम, जन्मतिथि मतदाता सूची में त्रुटिपूर्ण अंकित है वे फार्म-8 भरकर व ऐसे मतदाता जिनका पता गलत अंकित है, वे फार्म-8 क भरकर अपने संबंधित मतदान केन्द्र में जमा कर अपना नाम, पता, जन्मतिथि शुद्धिकरण करवा सकते हैं।
किसी प्रकार की जानकारी अथवा सहायता के लिए मतदाता निर्वाचन आयोग की वेब साइट www.voters.eci.gov.in पर भी विजिट कर सकते है। वोटर हेल्प लाईन एप और वोटर हेल्प लाईन नम्बर 1950 पर कॉल करके भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है। 31 अगस्त तक प्राप्त आवेदनों और दावा-आपत्तियों का निराकरण 22 सितम्बर तक किया जाएगा। इसके बाद मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 4 अक्टूबर 2023 को होगा।
संबंधित खबरें
'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', राष्ट्रीय महासचिव और BJP सांसद का हिंदुओं को लेकर विवादित बयान
1 hr ago'अफवाहों पर ध्यान न दें लोग', प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत के 8 दिन बाद आया आश्रम का बयान
1 hr agoभारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, राजदूत को किया तलब; फीरोजपुर घटना पर दिया करारा जवाब
9 hrs agoयूपी होमगार्ड भर्ती 2026 का फाइनल रिजल्ट जारी, चुने गए 41424 उम्मीदवार
11 hrs agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, कई दिनों के मिल रही थी जान से मारने की धमकी
11 hrs agoKal Ka Mausam: दिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया अपडेट; इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश
11 hrs agoयूपी में बढ़ी CNG की कीमतें, लखनऊ-अयोध्या में 2 से 3 रुपये तक हुई महंगी, जानें अपनी सिटी का रेट
13 hrs ago'लोकतंत्र बचाने की लड़ाई जारी रहेगी', मुंबई में केस दर्ज होने के बाद CJP चीफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान
13 hrs agoजातिवाद बनाम योगी का समावेशी विकास
14 hrs agoकैंचीधाम जाने का बना रहे हैं प्लान? लॉन्ग वीकेंड से नैनीताल में लगे 'महाजाम' पर पुलिस ने दिया अहम अपडेट
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines