राजस्थान में भारी बारिश के बीच सामने आया बड़ा अपेडट, 4 जिलों के लिए IMD की चेतावनी
Edited By News24 हिंदी

Edited By News24 हिंदी

Rajasthan Monsoon Today Update: राजस्थान में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश ने लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त कर रखा है, लेकिन अब जल्द ही राजस्थान के लोगों को मानसून की बारिश से निजात मिल जाएगी। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक गुरुवार से राज्य में बारिश धीमी होने की संभावना है। हालांकि भरतपुर, अलवर, धौलपुर, करौली समेत कुछ जिलों में बारिश की मार पहली जैसी ही रहेगी।
मौसम विभाग के अनुसार, भरतपुर जिले में पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक 46MM बारिश हुई है। भरतपुर के उच्चैन, रूपवास, बयाना, वैर, कुम्हेर और भुसावर क्षेत्र में 1.5 इंच की बारिश दर्ज की गई है। इस बीच राजधानी जयपुर के बस्सी में रिमझिम बारिश देखने को मिली। दौसा संभाग के बांदीकुई, बेजुपाड़ा, धौलपुर के मनिया अलवर के सिलीसेढ़ और सैंपऊ क्षेत्र में एक-एक इंच बारिश हुई है।
यह भी पढ़ें: Rajasthan News: हेरिटेज मेयर मुनेश गुर्जर का निलंबन रद्द, हाईकोर्ट के फैसले पर कही ये बड़ी बात
मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार राजस्थान में इस मानसून सामान्य से 22 प्रतिशत से ज्यादा बारिश हो चुकी है। बता दें कि प्रदेश में 1 जून से लेकर 23 अगस्त तक एवरेज 341.3MM बारिश हो जाती है। वहीं, इस बार मानसून में अब तक 414.9MM पानी बरस चुका है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: