बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सूदखोरों से परेशान युवक ने बीती रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक ने सुसाइड करने के पहले एक वीडियो बनाया है, जिसमें उसने आत्महत्या की वजहों का खुलासा किया है। पुलिस ने मृतक के पास से वीडियो के साथ सुसाइड नोट भी बरामद किया है जिसके आधार पर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने वाले दोनों सूदखोरों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जा रही है। घटना तोरवा थाना क्षेत्र के दोमुहानी की है। बताया जा रहा कि मृतक को आरोपियों ने 1 लाख रुपए दिए थे। इसी को वसूली के लिए उसे प्रताड़ित किया जा रहा था।
अभी पढ़ें – अजब-गजबः युवक के पेट से निकलीं ये खतरनाक चीजें, परिवार ने नशामुक्ति केंद्र पर लगाए गंभीर आरोप
शराब – सट्टे से जुड़ा है मामला
मिली सूचना के मुताबिक तोरवा क्षेत्र के दो मुहानी निवासी टोकम निषाद रोजी-मजदूरी करता था। बुधवार को उसने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जांच के दौरान टीकम के पास एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें शराब और सट्टे के लिए अपने गांव के ही मुकेश धीरज और अभिषेक धीरज उर्फ भुंडूल नाम के दो लोगों से रुपए लेने की बात लिखी है।
अभी पढ़ें – असम: धुबरी के ब्रह्मपुत्र नदी में नाव पलटी, सर्कल अधिकारी समेत 7 लोग लापता
आरोपियों को किया गिरफ्तार
इसके साथ ही सूदखोरों द्वारा उन्हें परेशान करने का जिक्र है। वहीं एक वीडियो भी उसने बनाया है, जिसमें टीकम ने आत्महत्या की वजह का पूरा खुलासा किया है। तोरवा पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, और कर्जा एक्ट व आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
53 mins agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
2 hrs agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
2 hrs agoरामलीला मैदान रैली से थमेगी दिल्ली की रफ्तार! ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
4 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
4 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
5 hrs agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
6 hrs agoसीएम मान फिर धुरी से लड़ेंगे चुनाव, AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की लिस्ट
6 hrs agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
6 hrs agoछठ घाटों पर सुरक्षा, हर जगह होंगे नोडल अधिकारी तैनात
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines