Chhath Puja Delhi Traffic Advisory: देश भर के कई राज्यों में छठ पूजा को लेकर एक अलग ही उत्साह देखने को मिलता है। उत्तर प्रदेश, बिहार समेत दिल्ली में छठ पर्व को बड़े धूमधाम के साथ मनाया जाता है। बात करें देश की राजधानी दिल्ली की तो यहां के कई इलाकों में छठ पर्व को लेकर एक अलग ही उत्साह देखने को मिलता है। ऐसे में सरकार की ओर से भी सख्ती बरती जाती है जिससे आम जानता को किसी तरह की कोई दिक्कत न हो।
हाल ही में सरकार ने दिल्ली में 19 नवंबर 2023, छठ पर्व के अवसर को लेकर ड्राई डे की घोषणा की है। जबकि, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की ओर से भी एडवाइजरी जारी कर दी गई है। ऐसे में 19 नवंबर से 20 नवंबर 2023 के बीच किन रास्तों पर निकलना सही रहेगा और किन रास्तों पर नहीं इसे लेकर जानकारी दी गई है।
ये भी पढ़ें- Chhath Puja पर दिल्ली में बंद रहेंगे सभी ठेके, सरकार ने की Dry Day की घोषणा
19 नवंबर और 20 नवंबर को कैसे करें यात्रा
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी के अनुसार लोगों को मेट्रो में यात्रा करने की सलाह दी गई है। पुलिस का कहना है कि 19 नवंबर की शाम और 20 नवंबर की सुबह लोगों को दिल्ली की कुछ सड़कों पर जाम मिल सकता है। इससे बचने के लिए लोगों को मेट्रो में ट्रैवल करने का सुझाव दिया गया है।
इन सड़कों पर भीड़भाड़ की संभावना
प्रमुख तालाबों से सटी सड़कों पर 19 नवंबर की दोपहर/शाम और 20 नवंबर, 2023 की सुबह ट्रैफिक का सामान्य प्रवाह प्रभावित होने की संभावना है। ट्रैफिक पुलिस की ओर से जरूरत होने पर रूट में बदलाव किया जा सकता है।
साथ ही यात्रियों को छठ पूजा स्थलों से सटी सड़कों से बचने की सलाह भी दी गई है। उदाहरण के लिए आउटर रिंग रोड, पुराने वजीराबाद ब्रिज से आईटीओ, विकास मार्ग, पुश्ता रोड (खजूरी/शास्त्री पार्क), कालिंदी कुनी ब्रिज, जीटीके रोड, रोहतक रोड, पंखा तक जाने वाली सड़कों से बचें। रोड, नजफगढ़ रोड, एमबी रोड, मद आनंदमई मार्ग आदि सड़कों से बचने के लिए कहा गया है।
ये भी पढ़ें- Chhath Puja पर जाना है घर? तो इन स्टेप्स को फॉलो करके मिल सकती है Confirm Train Ticket
यहां जानें पर कोई प्रतिबंध नहीं
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी के अनुसार नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन, निज़ामुद्दीन रेलवे स्टेशन और आईएसबीटी के लिए कोई प्रतिबंध नहीं होगा। हालांकि, लोगों को समय से पहले निकलने की सलाह दी गई है जिससे वो सड़क पर होने वाले जाम से बच सकें।
संबंधित खबरें
सूरत में Free Fire और इंस्टाग्राम विवाद में डबल मर्डर, चाकू मारकर हत्या
17 mins agoपुणे को दीवाली पर मेट्रो का तोहफा, PM मोदी ने दिए 21800 करोड़ के प्रोजेक्ट
24 mins agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
38 mins agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 hr agoसंजय राउत ने अमित शाह और NCP पर साधा निशाना
1 hr agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 hr agoAAP के तीन पूर्व नेता BJP में शामिल, पठानमाजरा पर सवाल
1 hr agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
2 hrs agoमोबाइल तोड़ने पर बेरहम बेटी ने पिता को मार डाला, कुकर के ढक्कन से किए वार
2 hrs ago'राज्य सभा' चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines