Chhath Puja पर दिल्ली में बंद रहेंगे सभी ठेके, सरकार ने की Dry Day की घोषणा
Chhath Puja Dry Day in Delhi: छठ पूजा की शुरुआत के साथ ही दिल्ली सरकार ने राज्य में 1 दिन की ड्राई डे की घोषणा कर दी है।
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Chhath Puja Dry Day in Delhi: 36 घंटे का नर्जला व्रत रखने के लिए प्रसिद्ध छठ पर्व उत्तर प्रदेश और बिहार से जुड़े लोगों के लिए बड़ा ही खास माना जाता है। यहां पर इसे लोक आस्था का सबसे बड़ा पर्व माना जाता है। जबकि, देश की राजधानी दिल्ली में भी छठ पर्व को लेकर बड़ा उत्साह देखने को मिलता है। इसे लेकर सरकार की ओर से पहले ही तैयार कर ली जाती है। घाटों की सफाई से लेकर जगह-जगह पर सुरक्षा का प्रबंध कर दिया जाता है। 17 नवंबर 2023 को नहाय-खाय के साथ ही छठ पूजा की शुरुआत हो चुकी है और दिल्ली सरकार की ओर से राज्य के लिए ड्राई डे की घोषणा की गई है।
दिल्ली सरकार के उत्पाद शुल्क आयुक्त की ओर से छठ पर्व को लेकर आदेश जारी किया गया है। इसके तहत सरकार ने दिल्ली में ड्राई डे की घोषणा की है। ऐसे में दिल्ली के सभी शराब के ठेके बंद रहेंगे।
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के उत्पाद शुल्क आयुक्त कार्यालय द्वारा शराब के ठेकों को बंद करने को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया गया है। दिल्ली सरकार की घोषणा के तहत 19 नवंबर 2023 को दिल्ली में ड्राई डे रहेगा। ऐसे में सभी ठेके बंद रहेंगे।
19th November to be 'Dry Day' in Delhi on the occasion of Chhath Puja: Commissioner of Excise, Government of Delhi issues order pic.twitter.com/5eSrbhaECy
— ANI (@ANI) November 17, 2023
आपको जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली में कई जगहों पर छठ पूजा की जाती है। इस संबंध में सरकार की ओर से कई तरह के प्रबंध किए जाते हैं। छठ पूजा की शुरुआत 17 नवंबर 2023 को नहाय-खाय के साथ हो चुकी है। इसके बाद 18 नवंबर को खरना, 19 नवंबर को संध्याकालीन अर्घ्य और 20 नवंबर को छठ पर्व उगते सूर्य को जल देने के साथ समाप्त हो जाएगा। इस दौरान व्रती 36 घंटे का नर्जला व्रत रखते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: