Chandigarh News: होली पर चंडीगढ़ से दुखद खबर सामने आई है। यहां एक चंडीगढ़-जीरकपुर एंट्री पर एक तेज स्पीड से आई कार ने नाके पर खड़े 2 पुलिसकर्मियों समेत 3 लोगों को कुचल दिया। हादसे में तीनों की मौत हो गई। मरने वालों में एक चंडीगढ़ पुलिस का काॅन्स्टेबल, एक होमगार्ड और एक युवक शामिल हैं। कार की स्पीड का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि गाड़ी तीन लोगों को कुचलते हुए कंटीली तारों में जाकर फंस गई।
जानकारी के अनुसार मृतकों में काॅन्स्टेबल सुखदर्शन, होमगार्ड वालंटियर राजेश और एक अन्य युवक शामिल है। सूचना मिलने पर चंडीगढ़ की एसएसपी कंवरदीप कौर मौके पर पहुंचीं और घटना के बारे में जानकारी ली। सीसीटीवी के आधार पर पुलिस ने आरोपी चालक को अरेस्ट कर लिया है। उसके खिलाफ सेक्टर 31 स्थित पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया गया है।
ये भी पढ़ेंः ‘अपने गिरेबां में झांके’, ट्रेन हाईजैक मामले में भारत ने पाकिस्तान को दिखाया आईना
पुलिसकर्मियों के हाथ और पैर शरीर से अलग हो गए
हादसे के बाद पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि चंडीगढ़ जीरकपुर पुलिस नाके पर काॅन्सटेबल और होमगार्ड गाड़ी की चेकिंग कर रहे थे। तभी अचानक पीछे से तेज रफ्तार कार आई और उसने कार और पुलिसकर्मियों को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद तीनों उछलकर कंटीले तारों में फंस गए। हादसा इतना वीभत्स था पुलिसकर्मियों के हाथ और पैर शरीर से अलग हो गए। जानकारी के अनुसार मृतक काॅन्सटेबल की पत्नी रेनू चंडीगढ़ पुलिस में हैं।
हादसे के बाद मौके पर पुलिस के अधिकारी पहुंचे और जांच पड़ताल की। हादसे के बाद आरोपी ड्राइवर कार मौके पर छोड़कर फरार हो गया। इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से आरेापी चालक को पकड़ लिया। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
ये भी पढ़ेंः वडोदरा से दिल दहलाने वाला वीडियो, देखें नशे में कैसे लोगों को कुचलता गया चालक
संबंधित खबरें
दशहरा पर दिल्ली पुलिस अलर्ट, लाल किले के पास CCTV और 2000 जवान तैनात
1 hr agoVIDEO: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर क्यों मचा बवाल? CISF जवान की हुई तारीफ
2 hrs agoदशहरा पर नोएडा में ट्रैफिक में फंस सकते हैं आप! कई जगह रूट डायवर्जन
2 hrs agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
6 hrs agoदुनिया के सबसे प्रदूषित 20 शहरों में से 13 भारत में, दिल्ली का नाम नहीं
6 hrs agoनेहा बोरा ने दिल्ली पुलिस के पीस बॉन्ड नोटिस को हाई कोर्ट में दी चुनौती
7 hrs agoसीएम योगी की पाती: विजयादशमी पर अहंकार और अन्याय रूपी रावण के दहन की अपील
7 hrs ago'मैं तुम्हें जान से मार डालूंगा', NCP के MLA जितेंद्र आव्हाड को मिली धमकी
7 hrs agoबेगूसराय के प्राचीन मां दुर्गा मंदिर से जुड़ा है ढाका तक व्यापार का इतिहास
8 hrs agoसिंगर जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल BJP छोड़कर कांग्रेस में लौटे
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines