अमरदेव पासवान, बीरभूम : पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिला में गौ तस्करी मामले में CBI ने छापेमारी कर काले धन को सफेद करने का खुलासा किया है। सूत्रों के अनुसार अनुब्रत मंडल ने इन बैंक खातों के जरिये कम से कम 10 करोड़ रुपये का लेन-देन किया। बीरभूम जिला के सिउड़ी सहकारी बैंक में छापे की कार्रवाई के बाद इसकी जानकारी मिली है।
150 खातों से जुड़ा है अनुब्रत मंडल का नाम
सूत्रों के अनुसार बैंक में फर्जी तरीके से खाते खोले गये है। सीबीआई का दावा है कि अब तक करीब 150 बैंक खातों का पता चला है, जिनसे अनुब्रत मंडल के नाम जुड़े हैं। जांच एजेंसी का दावा है कि इन खातों के जरिये करीब 10 करोड़ रुपये का लेन-देन हुआ है। इन खातों का इस्तेमाल ब्लैक मनी को व्हाइट करने के लिए किया गया है।
और पढ़िए – कंझावला हादसे के बाद अलर्ट मोड पर दिल्ली पुलिस, रोहिणी के DCP ने बनाया ये प्लान
बेनामी चेक इन खातों में किये गये जमा
अनुब्रत मंडल की राइस मिलों का चावल बेचने से खाद्य विभाग से जो पैसे आते हैं, इन खातों में जमा होते हैं। सीबीआई अधिकारियों का मानना है कि धान को किसानों से कम कीमत पर नकद में खरीदा गया और फिर बिलिंग करके राज्य के खाद्य विभाग को अधिक दाम में बेच दिया गया। सीबीआई के जांच अधिकारियों अनुसार, खाद्य विभाग से प्राप्त चेक उक्त बेनामी खाते में जमा किया गया था।
और पढ़िए – AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी पर कांग्रेस का बड़ा आरोप, इलेक्शन कमीशन से कार्रवाई की मांग
खाते खंगाल रहे हैं सीबीआई के अधिकारी
जांच में पता चला कि ये सभी खाते 150 अलग-अलग नामों से खोले गये थे। जबकि 150 ग्राहकों के हस्ताक्षर लगभग एक जैसे हैं। जांच अधिकारी सुशांत भट्टाचार्य खुद खातों का रिकॉर्ड खंगाल रहे हैं। सीबीआई ने कहा कि जरूरत पड़ी, तो फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की राय भी ली जायेगी।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
अग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
23 mins agoबेटा झाड़-फूंक करने वाला ओझा ना बने, इसलिए पिता ने ली 10 साल के मासूम की जान
26 mins ago'भारत से बेहद प्यार है...', इमरान खान ने अपने माफीनामे में क्या-क्या कहा?
1 hr agoदिल्ली-NCR में 'बहुत खराब' हवा के कारण GRAP II लागू, जानें क्या पाबंदियां?
2 hrs agoडिजिटल वॉलेट ऐप में फंसे 15 लाख यूजर्स, 1200 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश
2 hrs agoपिता ने फोन फेंका तो कुकर के ढक्कन से पीट-पीटकर मार डाला; चाकू भी घोंपा
2 hrs ago'कुछ दिन में... ', पंजाब चुनाव में BJP से गठबंधन पर बादल ने नहीं खोले पत्ते
2 hrs agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
3 hrs agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
3 hrs agoछत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines