अमिताभ ओझा, पटना: केंद्रीय जांच एजेंसी CBI ने शुक्रवार को पटना में बड़ी कार्रवाई करते हुए नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) के ऑफिस में छापेमारी की। यहां से NHAI के चीफ जनरल मैनेजर (CGM) सदरे आलम को 5 लाख रुपए का रिश्वत लेते रंगेहाथों पकड़ा। रिश्वत लेने के इस कांड में CGM के साथ ही दो स्टाफ भी शामिल हैं।
अभी पढ़ें – ‘बिहार को धोखा देकर लालू की गोद में बैठ गए, क्या ऐसे…’, नीतीश कुमार पर अमित शाह का निशाना
बता दें कि पटना में NHAI का जोनल ऑफिस है। सदरे आलम बतौर CGM यहीं पोस्टेड हैं। जिस वक्त CBI की टीम ने छापेमारी की, उस दौरान सदरे आलम नासिक की एक कंपनी के लोगों से रिश्वत ले रहे थे। CBI के इस कार्रवाई से NHAI के अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच हड़कंप मच गया है।
CGM और DGM के खिलाफ मिली थी शिकायत
CBI से जुड़े सूत्रों के अनुसार, NHAI के पटना ऑफिस में पोस्टेड CGM और DGM के बारे में लगातार शिकायतें मिल रही थीं। टेंडर का बिल पास करने के नाम पर ये लोग अवैध उगाही कर रहे थे। इसी बीच नासिक की एक कंपनी ने CBI से शिकायत की। इन दोनों अधिकारियों के बारे में बताया कि वो बिल पास करने के नाम रिश्वत की मांग कर रहे हैं। इसके बाद ही पूरा जाल बिछाया गया और आज छापेमारी की गई।
अभी पढ़ें – पियो लेकिन रखो हिसाब, थोड़ी थोड़ी पिया करो!
अब तक 60 लाख रुपये नगद बरामद
रिश्वत लेते हुए CGM को पकड़ने के बाद CBI की टीम ने CGM और रिश्वत लेने के कांड में शामिल लोगों के 8 अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की। आधिकारिक तौर पर CBI की तरफ से जो जानकारी दी गई है, उसके अनुसार अब तक 60 लाख रुपए कैश बरामद किए गए हैं।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
57 mins agoसीएम योगी बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता बन रही यूपी की नारी
1 hr agoसुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
1 hr agoइश्क, धोखा और मर्डर…, सौरभ हत्याकांड को साहिल-मुस्कान ने कैसे दिया अंजाम?
2 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 15 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना एरिया
2 hrs agoनीले ड्रम वाली मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ मर्डर केस में फैसला
3 hrs ago90 हजार सैलरी और BMW कार, पूर्व पुलिस ऑफिसर लाइफस्टाइल पर कोर्ट की नजर
3 hrs agoमहाराष्ट्र के सूखा प्रभावित किसानों को राहत, ₹5000 की अग्रिम सहायता का ऐलान
3 hrs agoकोलकाता राजधानी के फर्स्ट AC में पुराने कंबल नहीं, मिलेंगे फ्लोरल कम्फर्टर
4 hrs agoएक्टिविस्ट झोटा के हत्यारे के घर पर चला बुलडोजर, भीड़ ने फूंकी दुकान; VIDEO
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines