पटना: बिहार में सीबीआई की ताबड़तोड़ छापेमारी पर तेजस्वी यादव ने कहा है कि सभी जवाब विधानसभा के अंदर दिए जाएंगे। बता दें कि सीबीआई की ये यह छापेमारी लालू प्रसाद यादव के कार्यकाल के दौरान हुए भूमि-के-नौकरी घोटाले के सिलसिले में की गई है। सीबीआई ने खासतौर पर राजद एमएलसी सुनील सिंह और तीन सांसदों अशफाक करीम, फैयाज अहमद और सुबोध रॉय से जुड़ी संपत्तियों पर छापेमारी की है।
अभी पढ़ें – गुना में पार्वती नदी उफान पर, रेलवे ट्रैक पर भरा पानी, कई ट्रेनें डायवर्ट
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के अधिकारियों ने बुधवार को हरियाणा के गुरुग्राम के सेक्टर 71 में एक निर्माणाधीन मॉल पर छापा मारा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मॉल का स्वामित्व बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के पास है। इस बीच, सीबीआई के अधिकारी दिल्ली, हरियाणा के गुरुग्राम और बिहार के पटना, कटिहार और मधुबनी में अलग-अलग जगहों पर नौकरी घोटाले के मामले में 20 से ज्यादा लोकेशन पर छापेमारी कर रहे हैं।
राबड़ी देवी बोलीं- हम नहीं डरेंगे
राबड़ी देवी ने कहा, “वे (भाजपा) डरे हुए हैं क्योंकि नीतीश कुमार के नेतृत्व में नई सरकार बनी है। भाजपा को छोड़कर सभी दल हमारे साथ हैं। राज्य में हमारे पास बहुमत है और हम डरेंगे नहीं, क्योंकि यह पहली बार नहीं है।”
बता दें कि सीबीआई ने इस साल मई में जमीन के बदले नौकरी देने के आरोप में मामला दर्ज किया था। सीबीआई ने प्राथमिकी में लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्नी और पूर्व सीएम राबड़ी यादव, उनकी बेटियों मीसा यादव और हेमा यादव के अलावा कुछ अन्य को आरोपी बनाया था। लालू के करीबी भोला यादव को पहले सीबीआई ने गिरफ्तार किया था। सीबीआई ने पहले मीसा और हेमा पर भी छापा मारा था।
अभी पढ़ें – तेलंगाना: भाजपा विधायक टी राजा के बाद पार्टी प्रदेशाध्यक्ष बंदी संजय को भी पुलिस ने लिया हिरासत में
सीबीआई ने क्या आरोप लगाय था
सीबीआई ने आरोप लगाया है कि लालू प्रसाद यादव ने 2004-2009 की अवधि के दौरान रेल मंत्री के रूप में भू-संपत्ति के हस्तांतरण के रूप में आर्थिक लाभ प्राप्त किया था। सीबीआई की जांच में पता चला कि पटना में स्थित करीब 1,05,292 वर्ग फुट जमीन लालू प्रसाद यादव के परिवार वालों ने अधिग्रहित की थी।
दिलचस्प बात यह है कि भूमि हस्तांतरण के ज्यादातर मामलों में विक्रेताओं को भुगतान नकद में दिखाया गया था। मौजूदा सर्किल रेट के मुताबिक गिफ्ट डीड के जरिए हासिल की गई जमीन समेत जमीन के टुकड़े का मौजूदा मूल्य करीब 4.39 करोड़ रुपये है।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
जामिया में छात्रसंघ बहाली पर बड़ा फैसला, चुनाव की डेडलाइन तय; हड़ताल खत्म
1 hr agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के चलते फैसला, रात 12 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो
1 hr agoयूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
2 hrs agoबिहार DGP ने की पंजाब के ड्रग्स विरोधी अभियान की तारीफ की- हरपाल चीमा
3 hrs agoदिल्ली-NCR में बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट, जानें अपने राज्य में मौसम का हाल
4 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
5 hrs agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
6 hrs agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
6 hrs agoपटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
7 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines