'एक बंदर पकड़ो, 600 रुपये कमाओ', इस राज्य में लॉन्च हुई अनोखी स्कीम; जानें क्या है पूरा मिशन

महाराष्ट्र सरकार ने बंदर के आतंक को कम करने के लिए नई योजना शुरू की है. इसके तहत बंदरों को सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ने पर 600 रुपये ईनाम दिया जाएगा.

Capture a Monkey Earn rupees 600

Credit: Social Media

विज्ञापन

महाराष्ट्र में लगातार बढ़ रहे इंसानों और बंदरों के बीच बढ़ते संघर्ष को देखते हुए राज्य सरकार ने एक नई पहल शुरू की है. इस योजना के तहत अब कोई भी व्यक्ति अगर किसी बंदर को सुरक्षित पकड़कर उसे जंगल में छोड़ता है, तो उसे हर बंदर पर 600 रुपये का ईनाम मिलेगा. सरकार का कहना है कि ये कदम शहरों और गांवों में बंदरों के बढ़ते हमलों और उत्पात को रोकने के लिए उठाया गया है. पिछले कुछ समय में बंदरों की वजह से फसलों को नुकसान हुआ है. लोगों पर हमले और सार्वजनिक स्थानों पर दहशत जैसी घटनाएं भी तेजी से बढ़ी हैं.

ये भी पढ़ें: मुंबई: ऑटो-टैक्सी चालकों के लिए मराठी अनिवार्यता पर सरकार का यू-टर्न, 15 अगस्त तक राहत

विज्ञापन

क्यों जरूरी हुई यह पहल?

वन विभाग के मुताबिक, इंसानों के बंदरों को खाना खिलाने और तेजी से बदलते शहरी वातावरण की वजह से ये समस्या और गंभीर हो गई है. जब बंदरों को आसानी से भोजन मिलना बंद होता है, तो वो आक्रामक हो जाते हैं और आबादी वाले इलाकों में घुसकर लोगों का जीना मुहाल कर देते हैं. ऐसे में सरकार का मानना है कि सिर्फ पकड़ने या भगाने से परेशानी हल नहीं होगी, बल्कि उन्हें सुरक्षित तरीके से पकड़कर दूर जंगलों में छोड़ना जरूरी है. पहले बंदरों को पकड़ने के लिए 300 रुपये दिए जाते थे, जिसे अब बढ़ाकर 600 रुपये कर दिया गया है. सरकार का मानना है कि इससे ज्यादा लोग इस काम में शामिल होंगे और समस्या पर तेजी से काबू पाया जा सकेगा.


कैसे काम करेगी योजना?

राज्य के राजस्व और वन विभाग के आदेश के मुताबिक, ये योजना 22 अप्रैल 2026 से लागू की गई है. इसके तहत हर बंदर को पकड़कर जंगल में छोड़ने पर 600 रुपये का इनाम दिया जाएगा. बंदरों को पकड़ने के बाद उनका हेल्थ चेकअप होगा. उन्हें मानव बस्तियों से दूर जंगलों में छोड़ा जाएगा. इस पूरी प्रक्रिया की निगरानी वन विभाग करेगा. इस योजना में सुरक्षा और पारदर्शिता का विशेष ध्यान रखा गया है, ताकि जानवरों को कोई नुकसान न पहुंचे.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ