राजस्थान से ज्यादा महाराष्ट्र में क्यों बरस रही आसमान से आग! इन शहरों में 'हीटवेव' को लेकर IMD का अलर्ट
Heatwave Alert: अप्रैल 2026 में ही देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. महाराष्ट्र के अकोला और अमरावती जैसे शहरों में तापमान 46 डिग्री के पार पहुंच गया है, जो राजस्थान से भी ज्यादा है. मौसम विभाग ने हीटवेव को लेकर चेतावनी जारी की है और आने वाले दिनों में हालात और गंभीर हो सकते हैं.

अप्रैल में ही रिकॉर्ड तोड़ गर्मी
2 / 7इस साल भारत में गर्मी ने तय समय से पहले ही अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है. आमतौर पर मई-जून में चरम पर पहुंचने वाली गर्मी इस बार अप्रैल में ही रिकॉर्ड तोड़ रही है. उत्तर, मध्य और पश्चिम भारत के कई हिस्सों में तापमान 44-46 डिग्री तक पहुंच गया है, जो सामान्य से 4-6 डिग्री ज्यादा है.
महाराष्ट्र बना सबसे गर्म इलाका
3 / 7इस बार सबसे ज्यादा गर्मी महाराष्ट्र के विदर्भ इलाके में दर्ज की जा रही है. आमतौर पर राजस्थान के शहर देश में सबसे गर्म माने जाते हैं, लेकिन इस साल विदर्भ ने उन्हें पीछे छोड़ दिया है. यहां लगातार कई दिनों से लू चल रही है और तापमान 46 डिग्री से ऊपर बना हुआ है. इससे साफ है कि गर्मी का केंद्र इस बार पश्चिम भारत की बजाय मध्य भारत की ओर शिफ्ट हो गया है.
अकोला में 46 डिग्री के पार तापमान
4 / 7महाराष्ट्र का अकोला इस समय देश का सबसे गर्म शहर बनकर उभरा है. यहां भी तापमान 46 डिग्री से भी ऊपर पहुंच चुका है, जो अप्रैल के महीने के हिसाब से बेहद असामान्य है. इतनी ज्यादा गर्मी न सिर्फ लोगों के लिए परेशानी बन रही है, बल्कि बिजली, पानी और स्वास्थ्य सेवाओं पर भी दबाव बढ़ा रही है. दिन के समय सड़कों पर सन्नाटा देखने को मिल रहा है.
अमरावती और आसपास भी हालत खराब
5 / 7अकोला के अलावा अमरावती, वर्धा, यवतमाल और नागपुर जैसे शहर भी भीषण गर्मी की चपेट में हैं. इन इलाकों में भी तापमान 45-46 डिग्री के आसपास बना हुआ है. लगातार गर्म हवाओं की वजह से लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है. ग्रामीण इलाकों में हालात और भी खराब हैं, जहां पानी की कमी और बिजली कटौती लोगों की परेशानी बढ़ा रही है.
IMD ने जारी किया अलर्ट
6 / 7भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने विदर्भ इलाके के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है. इसका मतलब है कि आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ सकती है और लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है. मौसम विभाग ने खास तौर पर बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को दोपहर 12 से 4 बजे के बीच बाहर ना निकलने की सलाह दी है. साथ ही पर्याप्त पानी पीने और हल्के कपड़े पहनने को कहा गया है.
क्यों बढ़ रही है इतनी गर्मी?
7 / 7विशेषज्ञों के मुताबिक, इस असामान्य गर्मी के पीछे कई कारण हैं. सबसे बड़ी वजह एल-नीनो का असर है, जो समुद्र के तापमान को बढ़ाकर मौसम को प्रभावित करता है. इसके अलावा, कम बारिश, सूखी हवाएं और ग्लोबल वॉर्मिंग भी तापमान बढ़ाने में बड़ी भूमिका निभा रहे हैं. शहरीकरण और हरियाली की कमी भी गर्मी को और ज्यादा बढ़ा रही है. (All Photos Credit: Social Media)