एक इंटरव्यू में पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि भाजपा हाई कमान उन्हें नहीं पूछता है और खुद ही कैंडिडेट अनाउंस कर देती है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस हाईकमान चुनावों में उनसे सलाह लेती थी और पूछती भी थी. लेकिन जब से वह भाजपा में आए हैं तब से बीजेपी हाईकमान ने आज तक उनसे किसी भी मामले में कुछ नहीं पूछा और चुनावों में खुद ही डिसीजन लेकर कैंडिडेट अनाउंस कर बता देती थी. कैप्टन अमरिंदर सिंह की बातों से लग रहा था कि वह कांग्रेस को मिस कर रहे हैं.
वहीं, नवजोत कौर सिद्धू के 500 करोड़ में सीएम वाले बयान पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि डॉ. नवजोत कौर का बयान केवल बकवास है. वो कहते हैं कि हमें चीफ मिनिस्टर बना दें तो हम राजनीति में एक्टिव होने को तैयार हैं. दोनों हसबैंड-वाइफ अनस्टेबल लगते हैं.
यह भी पढ़ें: Winter Vacation 2025: यूपी समेत इन राज्यों में सर्दी की छुट्टियों का ऐलान, जानें कहां-कितने अवकाश?
कैप्टन के बयानों कांग्रेस विधायक ने दी प्रतिक्रिया
कैप्टन के बयानों पर जालंधर कैंट से कांग्रेस विधायक ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा, ‘कल्चर का फर्क है भाजपा का अपना स्टाइल है कांग्रेस का अपना स्टाइल है. जिस पार्टी से आप लंबे समय तक जुड़े होते तो उस कल्चर से आप जुड़े होते हैं.’ प्रगट ने कहा कि बीजेपी पंजाब में किसी भी नेता को नहीं पूछती है. उन्होंने कहा कि इंसानों के रिलेशन होते हैं विचारधारा की लड़ाई होती है कोई आपसी दुश्मनी नहीं होती है. लोग विचारधारा की लड़ाई नहीं लड़ रहे आपसी लड़ाई लड़ रहे हैं जो डेमोक्रेसी के लिए ठीक नहीं है.
प्रगट ने आगे कहा कि बात असूलों की है.. विचारधारा की है. उन्होंने कहा कि आजकल पॉलिटिकल सिस्टम में इंडिविजुअल लड़ाई हो रही है विचारधारा की लड़ाई नहीं हो रही है और एक दूसरे पर तंज कसे जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि मुद्दे जो है वह स्टेट के हैं लेकिन स्टेट के मुद्दों पर कोई बात नहीं करता.
प्रगट ने कहा कि एजुकेशन लॉ एंड ऑर्डर पानी के मुद्दे जिस मुद्दों पर बात होनी चाहिए उसे मुद्दों पर कोई बात नहीं कर रहा और राजनीतिक पार्टियों और उनके नेता भी इन मुद्दों पर बात नहीं करते जबकि पंजाब को मुद्दों पर फायदा हो. लेकिन एक दूसरे पर तंज कसते है एक दूसरे के बारे में बुरा बोलते हैं और किसी को शराबी तक बोल देते हैं तो यह अपनी इंडिविजुअल लड़ाई से तो फायदा ले रहे हैं लेकिन पंजाब को फायदा होने की बात नहीं है. मैं तो हमेशा पंजाब की और देश की बात करता हूं जी बातों से फायदा हो.
यह भी पढ़ें: तंत्र-मंत्र के झांसे से पैसों की बारिश… कोरबा में दो कारोबारी समेत तीन की संदिग्ध मौत, 6 गिरफ्तार
प्रकट ने कहा कि मेरी विचारधारा की लड़ाई है और जो भी इशू जिस समय आता है मैं उसे पर बात करता हूं और चाहे वह इंटरनली है चाहे वह एक्सटर्नली है. कैप्टन अमरिंदर सिंह कद बहुत बड़ा है और वह एक बहुत बड़े नेता है काफी लंबा उनको राजनीति का तजुर्बा है. कैप्टन अमरिंदर सिंह अगर कांग्रेस में आते हैं तो उसके लिए पीसीसी, सीएलपी और हमारी हाईकमान है अगर कोई ऐसी बात होती है तो वह बात करेंगे.
प्रगट ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह जब मुख्यमंत्री थे तब नवजोत सिंह सिद्धू उनके साथ मंत्री रहे है. नवजोत सिद्धू द्वारा कैप्टन का विरोध करना इशू पर एक अलग बात होती है. विरोध करना अलग बात होती है और पर्सनली अलग बात होती है और मैं उसे मिक्स नहीं करता और मेरा इसपर ओपिनियन है तो मैं तो कहूंगा.
संबंधित खबरें
जामिया में छात्रसंघ बहाली पर बड़ा फैसला, चुनाव की डेडलाइन तय; हड़ताल खत्म
4 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के चलते फैसला, रात 12 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो
5 hrs agoयूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
6 hrs agoबिहार DGP ने की पंजाब के ड्रग्स विरोधी अभियान की तारीफ की- हरपाल चीमा
7 hrs agoदिल्ली-NCR में बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट, जानें अपने राज्य में मौसम का हाल
8 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
8 hrs agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
9 hrs agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
9 hrs agoपटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
10 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines