Pakistani Drone Shot: पंजाब के गुरुदासपुर में शुक्रवार सुबह एक बार फिर पाकिस्तानी ड्रोन दिखा। सीमा पर मुस्तैद सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया है। फिलहाल, इलाके में बीएसएफ की ओर से सर्च अभियान चलाया जा रहा है। बता दें कि पिछले 9 महीनों में 171 पाकिस्तानी ड्रोन पंजाब में घुसे हैं।
अभी पढ़ें – मॉस्को से दिल्ली आ रही फ्लाइट में बम की जानकारी के बाद मचा हड़कंप, जांच के बाद हुआ ये खुलासा
बीएसएफ के सीनियर अधिकारी के मुताबिक, पंजाब के गुरदासपुर सेक्टर में तड़के 4.35 बजे अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान की तरफ से भारत में घुसे एक ड्रोन देखा गया। ड्रोन दिखने के बाद बॉर्डर पर तैनात बीएसएफ के जवानों ने उसे मार गिराया। पूरे इलाके में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया गया है।
गुरदासपुर बीएसएफ डीआईजी प्रभाकर जोशी ने बताया कि बीएसएफ के बहादुर जवानों ने पाकिस्तान की ओर से ड्रोन के आने की आवाज सुनी। भारत में घुसते ही जवानों ने उस पर 17 राउंड गोलियां चलाईं। ड्रोन का एक ब्लेड क्षतिग्रस्त हो गया। पूरे इलाके की तलाशी ली जा रही है।
पिछले 9 महीनों में 171 ड्रोन पाकिस्तान से पंजाब में घुसे
बता दें कि एक जनवरी 2022 से लेकर 30 सितंबर 2022 तक यानी पिछले नौ महीनों में पाकिस्तान की ओर से भेजे गए 171 ड्रोन पंजाब सीमा के अंदर देखे गए हैं। इसके अलावा 20 अन्य ड्रोन जम्मू में देखे गए हैं। यानी 9 महीने में पाकिस्तान की ओर से भारतीय सीमा में 191 ड्रोन भेजे गए।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुल 191 पाकिस्तानी ड्रोन में से अधिकतर पाकिस्तान की सीमा में भागने में कामयाब रहे जबकि कुछ को भारतीय जवानों ने मार गिराया। इस साल 1 जनवरी से 15 सितंबर के बीच पंजाब के अमृतसर, फिरोजपुर और अबोहर इलाकों में सात ड्रोन मार गिराए गए हैं।
अभी पढ़ें – मुंबई एंटी एक्सटॉर्शन सेल की बड़ी कार्रवाई, दाऊद इब्राहिम गैंग के पांच गुर्गों को किया गिरफ्तार
सुरक्षा एजेंसियों, बीएसएफ के खुफिया इनपुट और जम्मू-कश्मीर पुलिस के अधिकारियों के अनुसार, ड्रोन का इस्तेमाल घाटी और पंजाब में आतंकी अभियानों के वित्तपोषण के साथ-साथ अफगान हेरोइन के पैकेट गिराने के लिए भी किया जाता है।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
दिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
14 mins agoप्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
2 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
2 hrs ago1984 हिंसा के पीड़ितों को न्याय दिलाने हरि नगर पहुंचीं Rekha Gu रेखा गुप्ता
2 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 2 नवंबर को कटेगी बिजली? चेक करें शटडाउन लिस्ट
6 hrs agoपंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
7 hrs ago'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
10 hrs agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
11 hrs agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
11 hrs ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines