बेंगलुरु: कर्नाटक में बारिश के बाद बेंगलुरु समेत कई इलाकों में तबाही के मंजर नजर आ रहे हैं। कई इलाकों में लोगों को जलभराव से भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के बीच कुछ जगहों पर रेस्क्यू की सुखद तस्वीरें भी सामने आ रही हैं। बागलकोट जिले के गुलेदागुड्डा शहर में बारिश के बाद एक पुल पानी में डूब गया। इस दौरान पुल के दूसरी ओर कुछ बच्चे फंस गए जिन्हें जेसीबी से रेस्क्यू किया गया।
बताया जा रहा है कि बच्चे जब स्कूल जा रहे थे तब पुल पानी में नहीं डूबा था, लेकिन जब बच्चे स्कूल से लौटे तो पुल पानी में डूब गया, जिससे बच्चे दूसरी ओर से फंस गए। काफी देर तक बच्चों को सुरक्षित पुल के दूसरी ओर लाने की मशक्कत की गई लेकिन कुछ उपाय नहीं सूझा। इसी बीच किसी ने जेसीबी से बच्चों के रेस्क्यू की बात कही। फिर जेसीबी पर स्कूली बच्चों को बैठाकर दूसरी ओर ले आया गया जिसके बाद बच्चे घर चले गए।
बेंगलुरू में और बारिश होने की संभावना
भारी बारिश से कई दिनों की बदहाली के बाद बेंगलुरू में और बारिश होने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक शहर में बारिश का अनुमान जताया है और येलो अलर्ट जारी किया है। कर्नाटक राज्य प्राकृतिक आपदा निगरानी केंद्र (केएसएनडीएमसी) के अनुसार, विशेष रूप से बेंगलुरु और राज्य के तटीय भागों में भारी से बहुत भारी बारिश के साथ बहुत हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
रेस्क्यू के लिए नावों के अलावा ट्रैक्टरों का यूज
इस बीच, मूसलाधार बारिश से मुख्य सड़कें जलमग्न हो गईं, पॉश अपार्टमेंट परिसरों और घरों में पानी भर गया, बिजली की लाइनें टूट गईं और यातायात जाम हो गया। कई लोग सड़क पर और अपने घरों में फंसे रह गए। जलमग्न क्षेत्रों से निवासियों को बचाने के लिए नावों और यहां तक कि ट्रैक्टरों को भी तैनात किया गया।
अभी पढ़ें – लव जिहाद को लेकर पुलिस से भिड़ीं नवनीत राणा, अफसरों पर लगाया फोन रिकॉर्डिंग का आरोप
रेनबो ड्राइव लेआउट, सनी ब्रूक्स लेआउट, बेलंदूर, इको बोर्ड और सरजापुर रोड के कुछ इलाकों जैसे इलाके जल-जमाव से बुरी तरह प्रभावित हुए। मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के मुताबिक, राज्य की राजधानी के कुछ इलाकों में 1 से 5 सितंबर के बीच सामान्य से 150 फीसदी ज्यादा बारिश हुई है।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
4 hrs agoगुरुग्राम के दफ्तरों में 50% वर्क फ्रॉम होम, 15 दिनों तक कंस्ट्रक्शन पर रोक
5 hrs agoदिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर बना प्रदर्शन स्थल, क्यों प्रोटेस्ट कर रहे पुलिस?
5 hrs agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
6 hrs agoJNU के प्रोफेसर अकोइजम को दिल्ली HC से राहत, बर्खास्तगी के आदेश पर लगी रोक
7 hrs agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
7 hrs agoबेटा झाड़-फूंक करने वाला ओझा ना बने, इसलिए पिता ने ली 10 साल के मासूम की जान
7 hrs ago'भारत से बेहद प्यार है...', इमरान खान ने अपने माफीनामे में क्या-क्या कहा?
8 hrs agoदिल्ली-NCR में 'बहुत खराब' हवा के कारण GRAP II लागू, जानें क्या पाबंदियां?
9 hrs agoडिजिटल वॉलेट ऐप में फंसे 15 लाख यूजर्स, 1200 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines