केंद्रीय मंत्री धमेंद्र प्रधान ने कहा-दिल्ली के सरकारी स्कूलों में छात्रों के नामांकन में कमी, कुछ लोग हैं 'बयान बहादुर'

Dharmendra-Pradhan-1-1
विज्ञापन

नई दिल्ली: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कुछ लोग ‘बयान बहादुर’ हैं। हाल ही में, उन्होंने (अरविंद केजरीवाल) लिखा कि ‘देश में 80 फीसदी से अधिक सरकारी स्कूल कबाड़खानों से भी बदतर हैं।’ मैं इस बयान की निंदा करता हूं। जब से वे दिल्ली में सत्ता में आए हैं, सरकारी स्कूलों में छात्रों के नामांकन में कमी आई है।

अभी पढ़ें – पीएम-श्री योजना को कैबिनेट की मंजूरी, 14,500 स्कूलों का होगा कायाकल्प

विज्ञापन

 

 

विज्ञापन

आगे उन्होंने बताया कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने PM-SHRI स्कूलों की स्थापना के लिए एक नई योजना शुरू करने को मंजूरी दी है। केंद्रीय विद्यालयों और नवोदय विद्यालयों सहित 14 हजार से अधिक स्कूलों को पीएम-श्री स्कूलों के रूप में उभरने के लिए मजबूत किया जाएगा।

विज्ञापन

इससे पहले आज दिन में केंद्रीय मंत्री ने बताया था कि नीट एवं जेईई की परीक्षा सीयूईटी में मर्ज नहीं होगी। उन्होंने कहा था कि इन प्रवेश परीक्षाओं को मिलाने का ऐसा कोई भी प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है। ऐसे में विद्यार्थियों को तनावमुक्त होकर प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी करनी चाहिए।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ