हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

रिश्वतखोर ट्रैवल एजेंट गिरफ्तार, पासपोर्ट की अप्वाइंटमेंट दिलवाने के नाम पर लिए थे 20 हजार

विज्ञापन

Bribery Travel Agent Arrested, लुधियाना: जिले के विजिलेन्स ब्यूरो के एक रिश्वतखोर ट्रैवल एजेंट को पुलिस ने किया गिरफ्तार पासपोर्ट बनवाने के अपॉइटमेंट लेने के लिए 20 हजार रुपये लिए थे। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने ट्रैवल एजेंट के तमाम सामन और 20 हजार को जब्त कर लिया साथ ही, प्रिंटर और अन्य समानों को भी जब्त किया है। अधिकारियों ने अभी आरोपी की पहचान का खुलासा नहीं किया है।

महिला की शिकायत पर ट्रैवल एजेंट गिरफ्तार

पासपोर्ट दफ्तर के बाहर पासपोर्ट क्लब नाम के दफ्तर पर अधिकारियों ने दबिश डाल आरोपी को पकड़ लिया। जानकारी में बताया जा रहा है कि एक महिला ने सीएम भगवंत मान के भ्रष्टाचार हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसके बाद मंगलवार यानी आज विजेलेन्स ने पूरी टीम को तैयार कर एजेंट को अपने शिकंजे में लिया।

यह भी पढ़ें: जालंधर के स्कूल में एसिड का शिकार हुए दो छात्र, लैब का समान उठवा रहे थे टीचर, बोतल में अचानक धमाका

विज्ञापन

आरोपी एजेंट का पासपोर्ट दफ्तर वाला झूठ

बताया जा रहा है कि, एजेंट अपने पासपोर्ट बनवाने आए लोगों से ये कहता था की मेरी पासपोर्ट दफ्तर में काफी अच्छी जान-पहचान है। जिसके चलते वह उनकी पासपोर्ट के अपॉइटमेंट काफी आसानी से ले सकता है। इसकी एवज वह लोगों से अच्छी खासी रिश्वत लेता था।

विजिलेन्स एजेंट के ऊपर कारवाई के बाद अन्य एजेंट भी अपना दफ्तर बंद कर फरार हो गए है। इस मामले में आज अधिकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जानकारी दे सकते हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola