हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

BMC Election Result 2026: कौन हैं तेजस्वी घोसलकर? जो BJP से जीतीं, ससुर उद्धव गुट के कट्टर समर्थक

BMC के वार्ड नंबर दो से बीजेपी की तेजस्वी घोसलकर की शानदार जीत हुई. उन्होंने दिसंबर 2025 में उद्धव गुट का साथ छोड़कर बीजेपी ज्वॉइन कर ली थी.

विज्ञापन
Credit: Social Media

महाराष्ट्र में निकाय चुनावों को लेकर मतगणना जारी है. BMC की 29 सीटों में से 2 वार्डों के विजेता का ऐलान किया जा चुका है. वार्ड 2 से भारतीय जनता पार्टी (BJP) की तेजस्वी घोसलकर विजयी हुई हैं. मतगणना के शुरूआती घंटों में ही उनकी जीत की घोषणा हो गई थी. आपको बता दें कि AIMIM उम्मीदवार खैरुन्निसा अकबर हुसैन ने मुंबई के वार्ड 145 से बीएमसी चुनाव में जीत हासिल की और विकास कार्यों पर काम करने का संकल्प लिया

ये भी पढ़ें: BMC Election Result 2026: ओवैसी की AIMIM के 4 चेहरे कौन हैं? जो मुंबई में जीते चुनाव

कौन हैं तेजस्वी घोसलकर?

तेजस्वी घोसलकर ने 2017 में शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) से नगर निगम चुनाव जीता था. वो अभिषेक घोसलकर की पत्नी हैं, जो शिवसेना UBT के नेता थे. 2024 में उनकी फेसबुक लाइव टेलीकास्ट के दौरान हत्या कर दी गई थी. उनका संबंध मुंबई के राजनीतिक रूप से प्रभावशाली घोसलकर परिवार से है. उनके ससुर विनोद घोसलकर भी एक वरिष्ठ शिवसेना नेता और पूर्व विधायक रहे हैं.

विज्ञापन

चुनाव से ठीक पहले थामा BJP का दामन

तेजस्वी उसी शिवसेना-ठाकरे नेतृत्व वाले राजनीतिक परिवार और दल का हिस्सा थीं. उद्धव ठाकरे ने कई मौकों पर उनका समर्थन किया था और उनके मुद्दों पर बातें की हैं. 2025 में तेजस्वी घोलकर ने उद्धव गुट छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया. जो महाराष्ट्र की राजनीतिक परिस्थितियों में एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है. बीएमसी चुनाव से ठीक पहले तेजस्वी घोलकर के इस कदम ने राजनीतिक गलियारों में चर्चा बढ़ा दी.

ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र की राजनीति में अहम क्यों हैं निगम चुनाव के नतीजे? मतगणना में छिपे हैं 3 बड़े संदेश

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola