BMC Election Result 2026: ओवैसी की AIMIM के 4 चेहरे कौन हैं? जो मुंबई में जीते चुनाव

BMC Election 2026: असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM ने BMC चुनाव में चार सीटों पर अपनी जीत दर्ज कर ली है. मुस्लिन बहुल इलाकों में ओवैसी की ये जीत मील का पत्थर साबित हुई है.

BMC Election Result 2026

Cerdit: Social Media

BMC की सीटों पर मतगणना जारी है. BMC चुनाव में चार सीटों पर AIMIM ने बाजी मार ली है. मुस्लिम बहुल 4 वार्डों में समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका लगा है. वार्ड नंबर 134 से AIMIM उम्मीदवार महजबीन अतीक अहमद खान, वार्ड 143 से मोहम्मद फरसाना, वार्ड 145 से खैरनिसा अकबर हुसैन, वार्ड 135 से इरशाद खान ने शानदार जीत दर्ज की.

विज्ञापन
विज्ञापन

AIMIM की पहली जीत

AIMIM के उम्मीदवार मेहजबीन खान की जीत ने पार्टी के लिए खाता खोल दिया. वार्ड नंबर 134 पर हुई जीत बीएमसी की पहली सीट बनी, जो पार्टी के लिए बेहद अहम बात है. गोवंडी-मानखुर्द जैसे मुस्लिम बहुल इलाकों में AIMIM का पहले से ही मजबूत आधार बना हुआ था. अतीक अहमद की जीत के बाद लोगों ने बड़ी ही गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया.

वार्ड 145 से खैरनिसा अकबर विजयी

AIMIM उम्मीदवार खैरनिसा अकबर हुसैन ने मुंबई के वार्ड 145 से बीएमसी चुनाव में जीत हासिल की और विकास कार्यों पर काम करने का संकल्प लिया. उन्हें 7653 वोट मिले. खैरन्निसा अकबर हुसैन ने निर्दलीय उम्मीदवार दीपक फालोद को करारी शिकस्त दी. खैरनिसा ने 2095 वोटों से फालोद को हराया. खैरनिसा AIMIM नेता अकबर हुसैन की पत्नी हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ