भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आगामी राज्यसभा उपचुनाव के लिए उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल से अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है. पार्टी ने उत्तराखंड से संगठन के निष्ठावान नेता दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से मशहूर बंगाली अभिनेत्री रुक्मिणी मल्लिक उर्फ कोयल मल्लिक को अपना उम्मीदवार बनाया है. वहीं, महाराष्ट्र में होने वाले आगामी विधान परिषद चुनावों के लिए भी BJP ने अपने तीन उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है.
यह भी पढ़ें : राज्यसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, भरी जाएंगी 10 राज्यों की खाली पड़ी 24 सीटें
उत्तराखंड: जमीनी नेता दिनेश आर्य को मिला मौका
उत्तराखंड से पार्टी ने एक बार फिर संगठन के पुराने और जमीनी कार्यकर्ता पर भरोसा जताया है. दिनेश आर्य लंबे समय से भाजपा संगठन से जुड़े हुए हैं और प्रदेश स्तर पर विभिन्न सांगठनिक दायित्वों को निभाते रहे हैं. सामाजिक और राजनीतिक हलकों में उनकी पहचान एक शांत और समर्पित कार्यकर्ता के तौर पर रही है. उत्तराखंड में वर्तमान राज्यसभा सांसद नरेश बंसल का कार्यकाल समाप्त होने के बाद यह सीट खाली हो रही थी. विधानसभा में भाजपा के पूर्ण बहुमत को देखते हुए आर्य की जीत तय मानी जा रही है.
पश्चिम बंगाल: टीएमसी छोड़ भाजपा में आईं कोयल मल्लिक
पश्चिम बंगाल से उम्मीदवार बनाई गईं कोयल मल्लिक बंगाली सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री हैं और जाने-माने अभिनेता रंजीत मल्लिक की बेटी हैं. कोयल मल्लिक पहले तृणमूल कांग्रेस (TMC) के टिकट पर राज्यसभा सांसद रह चुकी हैं. हालांकि, उन्होंने जुलाई 2026 में टीएमसी और सांसद पद दोनों से इस्तीफा दे दिया था और बाद में भाजपा का दामन थाम लिया. अब भाजपा ने उन्हीं की खाली हुई सीट पर उपचुनाव के लिए उन्हें अपना प्रत्याशी बनाया है.
16 अक्टूबर को होगी वोटिंग
चुनाव आयोग के तय कार्यक्रम के अनुसार, दोनों राज्यों की इन सीटों पर 16 अक्टूबर को मतदान होना है. भाजपा के इस कदम से जहां उत्तराखंड में कैडर को मजबूती मिलेगी, वहीं बंगाल में कोयल मल्लिक के जरिए पार्टी अपनी सांस्कृतिक और राजनीतिक पकड़ को और मजबूत करने की रणनीति पर काम कर रही है.
यह भी पढ़ें : UP की 10 और उत्तराखंड की एक सीट के लिए राज्यसभा चुनाव का ऐलान, जानिए कब होगी वोटिंग और काउंटिंग?
महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव के लिए BJP ने उतारे 3 उम्मीदवार
भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने महाराष्ट्र में होने वाले आगामी विधान परिषद चुनावों के लिए अपने तीन उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है. निर्वाचन आयोग के तय कार्यक्रम के अनुसार, इन सीटों के लिए 23 अक्टूबर को मतदान कराया जाएगा, जबकि मतगणना 27 अक्टूबर को होगी.
पुणे स्नातक सीट पर डॉ. स्मिता जाधव का नाम चौंकाने वाला
- पुणे संभाग की स्नातक निर्वाचन सीट से भाजपा ने डॉ. स्मिता योगेश जाधव को मैदान में उतारकर सभी को चौंका दिया है. डॉ. स्मिता प्रतिष्ठित डीवाई पाटिल विद्यापीठ के चांसलर डॉ. पी.डी. पाटिल की बेटी हैं. इसके साथ ही वह जाने-माने मराठी दैनिक समाचार पत्र समूह ‘पुढारी’ के चेयरमैन योगेश जाधव की पत्नी हैं. शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र में उनके परिवार का बड़ा प्रभाव माना जाता है.
नागपुर से संगठन के पुराने चेहरे सुधाकर कोहले पर भरोसा
- नागपुर संभाग स्नातक सीट से पार्टी ने अपने कद्दावर नेता सुधाकर विट्ठलराव कोहले को उम्मीदवार बनाया है. कोहले नागपुर दक्षिण सीट से पूर्व विधायक रह चुके हैं और नागपुर शहर भाजपा अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं. विदर्भ और नागपुर संभाग में लंबे समय तक संगठन को मजबूत करने के उनके काम को देखते हुए पार्टी ने उन्हें इस महत्वपूर्ण सीट से टिकट देकर पुरस्कृत किया है.
पुणे शिक्षक सीट से युवा चेहरा कौस्तुभ गावड़े मैदान में
- पुणे संभाग के शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से पार्टी ने कौस्तुभ मुरलीधर गावड़े पर दांव खेला है. गावड़े पुणे संभाग में लंबे समय से शिक्षकों और युवाओं की समस्याओं को लेकर सक्रिय रहे हैं. शिक्षक वर्ग के बीच उनकी मजबूत पकड़ और सक्रियता को देखते हुए महायुति गठबंधन की ओर से उन्हें चुनावी अखाड़े में उतारा गया है. इन उम्मीदवारों के ऐलान के साथ ही महाराष्ट्र की इन सीटों पर चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है.
संबंधित खबरें
आजम खान पर ED का एक्शन, जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क
23 mins agoपूर्व मंत्री इंद्रनील सेन गिरफ्तार, दुर्गा पूजा पास मामले में हुआ एक्शन
44 mins ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
46 mins agoसीएम रेखा गुप्ता- दिल्ली में छठ पूजा से पहले बनेंगे 1400 से ज्यादा घाट
1 hr agoबिहार में सुधा का नेटवर्क होगा मजबूत, 4,800 नई समितियां गठित
1 hr agoइलाहाबाद हाईकोर्ट में वकीलों का हंगामा, जज की ओर फेंकी गईं कुर्सियां
1 hr agoबिहार में भारी बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
1 hr agoबिहार में 95.12% पेंशन लाभार्थियों की आधार सीडिंग पूरी, मधुबनी जिला आगे
1 hr agoदिल्ली में एयर फोर्स कॉम्प्लेक्स बंद, एपी सिंह का विदाई कार्यक्रम रद्द
2 hrs agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines