UP की 10 और उत्तराखंड की एक सीट के लिए राज्यसभा चुनाव का ऐलान, जानिए कब होगी वोटिंग और काउंटिंग?

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में 11 राज्यसभा सीटें खाली हो रही हैं, जिन पर चुनाव कराने का आदेश चुनाव आयोग ने आज जारी किया है. साथ ही चुनाव का शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है, जिसके अनुसार 16 अक्टूबर को चुनाव प्रक्रिया पूरी होगी.

rajya sabha elections | election commission | up uttarakhand

चुनाव आयोग ने राज्यसभा चुनाव कराने के लिए शेड्यूल जारी कर दिया गया है. (Credit- ANI)

भारतीय चुनाव आयोग (ECI) ने राज्यसभा की 11 खाली सीटों पर द्विवार्षिक चुनाव कराने का ऐलान किया है. उत्तर प्रदेश की 10 और उत्तराखंड की एक सीट पर चुनाव होंगे और पश्चिम बंगाल की एक राज्यसभा सीट पर उपचुनाव होंगे. सरकारी आदेश के अनुसार, 29 सितंबर 2026 को चुनाव संबंधी अधिसूचना जारी की जाएगी. मतदान 16 अक्टूबर 2026 को होगा और उसी दिन मतगणना करके चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे.

विज्ञापन

इन सांसदों का कार्यकाल पूरा हुआ

बता दें कि उत्तर प्रदेश से 10 राज्यसभा सांसदों का कार्यकाल पूरा हो चुका है. इनमें सांसद अरुण सिंह, गीता उर्फ चंद्रप्रभा, नीरज शेखर, बृजलाल, प्रोफेसर राम गोपाल यादव, रामजी, BL वर्मा, सीमा, दिनेश शर्मा और हरदीप सिंह पुरी शामिल हैं. वहीं उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद नरेश बंसल का कार्यकाल भी पूरा होने वाला है. इन सभी 10 सांसदों की जगह नए सांसद चुनने के लिए भरतीय चुनाव आयोग मतदान करने जा रहा है.

विज्ञापन

29 सितंबर से शुरू होंगे नामांकन

ECI के आदेश के अनुसार, 29 सितंबर को चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई. चुनाव नामांकन भरने की आखिरी तारीख 6 अक्टूबर 2026 है. उसके बाद नामांकन पत्रों की जांच होगी और नामांकन वापस भी लिए जा सकेंगे. 16 अक्टूबर 2026 को मतदान के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे. इस तरह चुनाव अधिकारियों की देख-रेख में 2 राज्यों की 11 राज्यसभा सीटों को चुनाव करकार भरा जाएगा.

बिहार में इन 8 सीटों पर होगा चुनाव

चुनाव आयोग ने बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर चुनाव का शेड्यूल भी जारी किया है. 4 स्नातक और 4 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव होंगे. आठों सीटों पर मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल 16 नवंबर 2026 को खत्म हो रहा है. इन सीटों में पटना स्नातक, दरभंगा स्नातक, तिरहुत स्नातक, कोसी स्नातक, पटना शिक्षक, दरभंगा शिक्षक, तिरहुत शिक्षक, सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ