अमित पांडेय, नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के विधायक और एमसीडी प्रभारी दुर्गेश पाठक ने कहा कि भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने एमसीडी की जमीन पर कब्जा कर लिया है। खुद बीजेपी विधायक अनिल वाजपेयी ने पोल खोली है। अनिल वाजपेयी जी ने एलजी को पत्र लिखा कि गौतम गंभीर जी ने निजी उपयोग के लिए एमसीडी की ढलाव की जमीन पर कब्जा किया। उन्होंने पत्र में इसकी जांच की भी मांग की थी।
एमसीडी की जमीनें केवल सार्वजिक चीजों के लिए उपयोग होती हैं, उन्हें किसी को निजी उपयोग के लिए देना आपराधिक कृत्य है। एलजी विनय कुमार सक्सेना से समयबद्ध जांच की मांग करता हूं, सभी दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई हो। अन्यथा भाजपा वाले इसी प्रकार सरकारी जमीनों पर कब्जा करते रहेंगे।
दुर्गेश पाठक ने प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि सरकारी जमीन पर कब्जा करके उसको अवैध चीजों में इस्तेमाल करना, हमारे देश के कानून के अनुसार यह एक आपराधिक कृत्य है। यह काम किसी और ने नहीं बल्कि पूर्वी दिल्ली के सांसद गौतम गंभीर जी ने किया है। ऐसा मैं नहीं कह रहा हूं, उनकी ही पार्टी से गांधी नगर के विधायक अनिल वाजपेयी जी ने यह कहा है। उन्होंने एलजी समेत कई अधिकारियों को पत्र लिखकर इसकी जांच की मांग की है।
उन्होंने कहा कि मुद्दा यह है कि एमसीडी के पास जो जमीने हैं, उनका इस्तेमाल एमसीडी सार्वजनिक उपयोग के लिए करती है। कूड़े का ढलाव बनाना, कूड़ा इकट्ठा करना, स्कूल बनान, छोटे-छोटे अस्पताल बनाना, शौचालय बनाना आदि सार्वजनिक रूप से उपयोगी चीजों के लिए एमसीडी उन जमीनों का इस्तेमाल करती है। यह जमीनें किसी भी व्यक्ति को निजी इस्तेमाल के लिए नहीं दी जा सकती हैं। उनका उपयोग केवल सार्वजनिक चीजों के लिए ही किया जा सकता है।
बीजेपी विधायक अनिल वाजपेयी का पत्र पेश करते हुए दुर्गेश पाठक ने कहा कि वाजपेयी जी ने अपने पत्र में लिखा है कि एमसीडी की ढलाव की जमीन, जहां पर कई बार सफाई कर्मचारी आराम करते थे, कई बार वहां कूड़ा फेंका जाता था, उसे गौतम गंभीर जी और उनके एनजीओ को दे दिया गया। इसके बाद अब वहां सभी सार्वजनिक गतिविधियों को बंद कर दिया गया है जिसके कारण स्थानीय लोगों को बहुत समस्या हो रही है। उस जमीन को निजी चीजों के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। गौतम गंभीर जी एमसीडी की जमीनों पर कब्जा कर रहे हैं, ऐसा खुद अनिल वाजपेयी जी इस पत्र के माध्यम से कहते हैं। जो बहुत गलत है, ऐसा नहीं होना चाहिए।
‘आप’ विधायक ने कहा कि इन सभी गतिविधियों को देखकर लगता है कि भाजपा के कुछ लोगों ने एमसीडी को पूरी तरह से निजी फर्म बना दिया है। जब मन करता है वह एमसीडी की जमीनों पर कब्जा कर लेते हैं। ऐसा ही एक मामला आया था, जहां अशोक विहार में भाजपा की पार्षदा ने अपने ही पति को एमसीडी की जमीन दे दी थी। हम जब भी ऐसे की मामले का खुलासा करते हैं तो भाजपा वाले कहते हैं कि आम आदमी पार्टी वाले कुछ भी बोलते रहते हैं। यहां तो खुद भाजपा के ही विधायक ने पत्र लिखकर सच्चाई बताई है।
अनिल वाजपेयी जी कोई छोटे-मोटे व्यक्ति नहीं हैं, जहां तक मुझे याद है, उन्हें राष्ट्रपति चुनाव में दिल्ली का ऑब्जर्वर बनाया गया था। अनिल वाजपेयी जी ने यह मुद्दा उठाया है कि एमसीडी की जमीन पर कब्जा किया गया है। आम आदमी पार्टी यह मांग करती है कि इस पूरे मामले की समयबद्ध जांच होनी चाहिए। मैं एलजी साहब से मांग करता हूं कि वह इसकी जांच कराएं और सभी दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। अन्यथा भाजपा वाले इसी प्रकार से सरकारी जमीनों पर निजी उपयोग के लिए कब्जा करते रहेंगे। आम आदमी पार्टी इसका विरोध करती है।
संबंधित खबरें
जामिया यूनिवर्सिटी में कब होंगे छात्र संघ चुनाव? मानी गई छात्रों की मांग
31 mins ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
48 mins agoसत्य निकेतन हादसे के बाद दिल्ली में एक और इमारत गिरी, 2 की मौत
53 mins agoUP चुनाव में विपक्ष के साथ आएगी AIMIM? ओवैसी ने बताया अपना 'प्लान'
2 hrs agoराहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
3 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
13 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
13 hrs agoभगवंत मान बोले- पंजाब में युवाओं को मिलीं 70 हजार से ज्यादा नौकरियां
14 hrs agoपिथौरागढ़ में CM धामी का स्वागत, ₹284 करोड़ की 67 परियोजनाओं की सौगात
14 hrs agoयूपी में कल सार्वजनिक अवकाश घोषित, बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines