हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

By-Election 2022: बिहार, ओडिशा विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा ने उम्मीदवारों की घोषणा की, देखें लिस्ट

विज्ञापन

Assembly by-poll: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को बिहार और ओडिशा के विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम जारी कर दिए। बिहार में गोपालगंज और मोकामा जबकि ओडिशा की धामनगर विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने हैं।

बीजेपी ने बिहार की गोपालगंज विधानसभा सीट से कुसुम देवी और मोकामा सीट से सोनम देवी को उम्मीदवार बनाया है। वहीं, ओडिशा की धामनगर (एससी) विधानसभा सीट से सूर्यवंशी सूरज सिथियाप्रज्ञा को पार्टी की ओर से टिकट दिया गया है।

अभी पढ़ें – Mulayam Singh Yadav Health Update: अभी भी नाजुक है मुलायम की तबीयत, जीवन रक्षक दवाओं का ही सहारा

 

बता दें कि 3 अक्टूबर को भारत के चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र, हरियाणा, बिहार, तेलंगाना, ओडिशा और उत्तर प्रदेश राज्यों के सात विधानसभा सीटों में उपचुनाव के कार्यक्रम की घोषणा की थी।

इन विधानसभा सीटों पर होने हैं विधानसभा उपचुनाव

महाराष्ट्र के अंधेरी पूर्व, हरियाणा के आदमपुर, तेलंगाना के मुनुगोड, उत्तर प्रदेश के गोला गोकरनाथ और ओडिशा के के धामनगर के अलावा बिहार के मोकामा और गोपालगंज विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं।

अभी पढ़ें – ‘नीतीश कुमार की उम्र हो गई है’, भाजपा के लिए काम करने के आरोपों पर बोले प्रशांत किशोर

बता दें कि उपचुनाव के लिए अधिसूचना 6 अक्टूबर को जारी की जाएगी, जबकि सीटों पर मतदान 3 नवंबर को होगा और परिणाम 6 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

चुनाव आयोग की ओर से संबंधित राज्यों में COVID स्थिति की निगरानी करने और चुनाव के दौरान COVID-उपयुक्त व्यवहार का पालन करने का भी निर्देश दिया गया है।

अभी पढ़ें –  देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें