अजय कुमार सिंह, कैमूर कैमूर के भगवानपुर में आयोजित किसान संगोष्ठी को संबोधित करते हुए बिहार के कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मेरे विभाग के अधिकारी भ्रष्ट हैं। 25 से 50 हजार की वसूली करते हैं। लेकिन जल्द ही सारे अधिकारी ठीक हो जाएंगे। एक वाक्या का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि, एक पेट्रोल पंप पर रात के 10 बजे माप तौल अधिकारी 10 लीटर तेल लिया। पेट्रोल पंप कर्मी ने जब पैसे की मांग किया तो उसने कहा कि रजिस्टर पर लिख दीजिए। शिकायत मिलते ही संज्ञान लिया।
अभी पढ़ें – Rajasthan Politics: राजेंद्र गुढ़ा ने दिया बयान, बोले- हम आलाकमान के साथ
मंत्री ने कहा वह अधिकारी आज की तारीख में निलंबित हो गया है। लेकिन जब भी वह दिखाई दे तो उसे आप लोग जूते से पीटिएगा। उस भ्रष्ट अधिकारी के बदले में एक ईमानदार अधिकारी आ रहा है। कृषि मंत्री ने कहा कि सब्सिडी नाम की बीमारी को खत्म करनी है। क्योंकि सब्सिडी एक दो के लिए नहीं सभी के लिए आती है। इसका फायदा एक दो लोग ही उठा पाते हैं। अब सब्सिडी का पैसा बाजार समिति और मंडी बनाने में खर्च किया जाएगा।
आगे मंत्री ने घोषणा कि की कैमूर जिले के नक्सल प्रभावित प्रखंड अधौरा में चार मंडी बनेंगी। एक मंडी पहाड़ के नीचे मकड़ी खोह में यहां केवल सब्जी की मंडी लगेगी। सब्जी का उत्पादन करने वाले किसान मंडी में सब्जी लेकर आएंगे और व्यवसाई छोटी बड़ी गाड़ियों से सभी को खरीद कर बिक्री के लिए बाहर ले जाएंगे। दूसरी मंडी अधौरा मार्केट में बनेगी और तीसरी मंडी अधौरा प्रखंड के सबसे ऊपरी भाग में बनाई जाएगी।
आगे मंत्री बोले की प्रदेश स्तर के वैज्ञानिको से लेकर देश स्तर के वैज्ञानिकों से मैं सलाह ले रहा हूं कि पानी लगे खेतों में धान की फसल की कटाई कैसे हो। किस तरह का हार्वेस्टर बनाया जाए ताकि पानी में लगी फसल की कटाई कर सकें। अपने विभाग के बीज पर आरोप लगाया कि बीज निगम द्वारा किसानों को फर्जी बीज दिया गया है। समय से पहले ही बीज में बालियां लग गई और फसल की गुणवत्ता काफी खराब है। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह के भीतर इस पूरे मामले की जांच होगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
दिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर बना प्रदर्शन स्थल, क्यों प्रोटेस्ट कर रहे पुलिस?
31 mins agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
1 hr agoJNU के प्रोफेसर अकोइजम को दिल्ली HC से राहत, बर्खास्तगी के आदेश पर लगी रोक
1 hr agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
2 hrs agoबेटा झाड़-फूंक करने वाला ओझा ना बने, इसलिए पिता ने ली 10 साल के मासूम की जान
2 hrs ago'भारत से बेहद प्यार है...', इमरान खान ने अपने माफीनामे में क्या-क्या कहा?
3 hrs agoदिल्ली-NCR में 'बहुत खराब' हवा के कारण GRAP II लागू, जानें क्या पाबंदियां?
4 hrs agoडिजिटल वॉलेट ऐप में फंसे 15 लाख यूजर्स, 1200 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश
4 hrs agoपिता ने फोन फेंका तो कुकर के ढक्कन से पीट-पीटकर मार डाला; चाकू भी घोंपा
4 hrs ago'कुछ दिन में... ', पंजाब चुनाव में BJP से गठबंधन पर बादल ने नहीं खोले पत्ते
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines