पहले युवक को मारी गोली, फिर हवाई फायरिंग कर फैलाई दहशत, थाने से 500 मीटर दूरी पर हुई बड़ी वारदात

Bihar Murder News : बिहार में बदमाश बेखौफ होकर घटना को अंजाम दे रहे हैं। इस बीच अपराधियों ने पहले एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर हवाई फायरिंग कर पूरे इलाके में दहशत फैलाई। यह वारदात थाने से महज 500 मीटर दूरी पर हुई।

bihar-murder

बिहार में युवक की गोली मारकर हत्या।

(अभिषेक कुमार, हाजीपुर)

Bihar Murder News : बिहार में एक बड़ी वारदात की खबर सामने आई है। पुलिस थाने से कुछ दूरी पर बदमाशों ने एक युवक को गोलियों से भून दिया। इस पर लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधियों ने भागते समय हवाई फायरिंग भी की, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

वैशाली जिले में हाजीपुर सदर थाना से महज 500 मीटर दूर दिग्गी कला पूर्वी गांव के पास यह घटना हुई। बदमाशों ने एक युवक पर गोलियां चलाईं। गोली लगने के बाद युवक किसी तरह अपने घर पहुंचा। इस पर परिजन उसे सदर अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। गांव में दहशत फैलाने के लिए बदमाशों ने हवाई फायरिंग भी की। घटना की सूचना मिलते ही हाजीपुर नगर थाने और सदर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

गुरुग्राम से एग्जाम देने के लिए बिहार आया था युवक

मृतक की पहचान शिवानंद कुमार के रूप में हुई। वह गुरुग्राम में एक निजी बैंक में काम करता था और डेढ़ महीने पहले बीए की परीक्षा में देने के लिए अपने घर हाजीपुर आया था। गांव में रविवार को आधी रात के बाद 1:30 बजे बिजली कट गई थी और शिवानंद कुमार पेशाब करने के लिए घर से बाहर निकाला। इसी दौरान बाइक सवार तीन बदमाशों ने ताबड़तोड़ दो गोलियां चला दीं। एक गोली युवक के सीने में लगी और दूसरी गोली बाएं हाथ में।

रात में बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम

इसे लेकर मृतक के पिता युगल किशोर राय ने कहा कि रात में बिजली चली गई थी और बेटा पेशाब करने के लिए घर के बाहर निकला था। इस दौरान यह घटना हो गई। सदर एसडीपीओ ओम प्रकाश ने बताया कि सदर थाना क्षेत्र के दिग्गी कल पूर्वी वार्ड संख्या 26 में 20 साल के लड़के की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जो भी जरूरी कार्रवाई है, वो की जा रही है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ