Bihar Patna Woman Assaulted Brutally: बिहार की राजधानी पटना के इलाके से हैवानियत की एक कहानी सामने आई है। यहां एक सूदखोर ने 45 साल की दलित महिला को न सिर्फ जी भरकर पीटा, बल्कि नंगा करके सड़क पर घुमाया। इतना ही नहीं अपने बेटे से उसके मुह पर पेशाब भी कराया। इस संबंध में पीड़ित महिला की तरफ से पुलिस को शिकायत दी गई तो पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। हालांकि पुलिस ने महिला की तरफ से लगाए गए सिर्फ मारपीट के आरोप की पुष्टि की है।
-
पटना जिले के खुसरूपुर थाना क्षेत्र में पड़ते एक गांव में शनिवार देर रात का है वाकया, पुलिस ने सिर्फ मारपीट की पुष्टि की
-
एससी-एसटी के तहत मामला दर्ज करके आरोपी के गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी
वाकया पटना जिले के खुसरूपुर थाना क्षेत्र में पड़ते एक गांव का है। पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार शनिवार देर रात घर से निकली दो महिलाएं नजदीक ही हैंड पम्प के पास खड़ी थीं, तभी वहां प्रमोद सिंह और उसका बेटा आए। उन्होंने आते ही लगभग 45 साल की एक महिला को गाली देते हुए उसके पति को बंध बनाए जाने की जानकारी दी। जब वह प्रमाेद के साथ उसके घर पर पहुंची तो वहां उसका पति कहीं नजर नहीं आया और इससे पहले कि कुछ समझ में आता, बाप-बेटे दोनों ने महिला के साथ मारपीट शुरू कर दी। इतना ही नहीं प्रमोद सिंह ने बेटे से उसके (महिला) मुंह पर पेशाब कराया और उसे को नंगा करके सड़क पर दौड़ा लिया। बड़ी मुश्किल से वह वहां से बचकर निकली और खुसरूपुर थाने पहुंचकर पुलिस को सूचना दी।
यह भी पढ़ें: मुंह खोला तो बेटी को मार देंगे, धमकी देकर 3 महीने बधंक बना हवस मिटाई…रेप पीड़िता का दर्द छलका
उधर, घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घायल महिला को इलाज के लिए खुसरूपुर के पीएचसी में भर्ती कराया। इस बारे में डीएसपी सियाराम यादव ने बताया कि शिकातकर्ता महिला के मुताबिक उसने प्रमोद सिंह से किसी को 9 हजार रुपए कर्ज दिलवाया था। 1500 रुपए खुद भी लिए थे। अपना कर्ज तो वह लौटा चुकी, लेकिन प्रमोद दूसरे को दिए 9 हजार रुपए भी उसी से मांगने लग गया। उसने मना कर दिया तो इसके बाद घर ले जाकर ज्यादती की है।
और पढ़ें: कपड़े लेने आए पड़ोसी ने लूटी महिला की इज्जत, अश्लील वीडियो बनाकर 8 लाख ठगे; अब मांग रहा…
हालांकि इस मामले में पुलिस अधिकारी ने महिला के साथ सिर्फ मारपीट की बात की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि शुरुआती जांच में पेशाब पिलाने और नंगा करने का आरोप गलत साबित हो रहा है। हालांकि फिलहाल खुसरूपुर थाने में उसकी शिकायत के आधार पर एससी-एसटी के तहत मामला दर्ज करके आगे की तफ्तीश की जा रही है। आरोपी के गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
संबंधित खबरें
यूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
1 day agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
2 days agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
3 days agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
3 days agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
3 days agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
6 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
8 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
9 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर रेड, मिला खजाना
9 days agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, 2 आरोपी गिरफ्तापर
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines