Bihar Election 2025: बिहार चुनाव में वोटिंग से पहले सीट बंटवारे पर जंग जारी है। एनडीए ने सीटों पर बंटवारा कर दिया है लेकिन बीजेपी के सहयोगी दल खुलकर विरोध कर रहे हैं। सीट शेयरिंग के तुरंत बाद हम पार्टी के जीतन राम मांझी ने समर्थन किया लेकिन कुछ ही देर में नाराजगी जाहिर कर दी। पहले भी मांझी एनडीए से 15 सीटों की मांग करते रहे हैं लेकिन काफी चर्चाओं के बाद उन्हें 6 सीटें ही मिलीं। जीतन राम मांझी ने न्यूज 24 से एक्सक्लुसिव बातचीत करते हुए नाराजगी की वजह का खुलासा किया है। मांझी ने कहा कि हम लोग साथ मिलकर बात करते तो अच्छा होता।एक आदमी को ज्यादा सीट मिला पता नही क्यों? मांझी का सीधा इशारा चिराग पासवान की तरफ है। एनडीए में उन्हें 29 सीटें मिली हैं।
चिराग का नहीं लिया नाम
बातचीत में मांझी की पूरी नाराजगी चिराग पासवान को ज्यादा सीटें देने को लेकर रहीं, लेकिन मांझी ने खुलकर चिराग का नाम नहीं लिया। हालांकि बीच में मांझी ने कहा कि वह चिराग पासवान के बारे में कुछ नहीं कहेंगे। अभी तक चिराग भी एनडीए से नाराज चल रहे थे। पहले चिराग को करीब 24 सीटें मिलने की चर्चा थी लेकिन बंटवारे में उन्हें 29 सीटें मिली हैं। 5 सीटें अधिक पाने के बाद चिराग ने अभी तक कोई नाराजगी का बयान नहीं दिया है।
यह भी पढ़ें: जीतने के बाद भी CM नहीं बनेंगे नीतीश कुमार, RJD नेता के दावे से क्यों उठने लगे सवाल?
6 सीटों को बताया हीरा
केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने न्यूज 24 से एक्सक्लुसिव बात करते हुए कहा कि मात्र 6 सीट नहीं हैं। 6 सीट हमको हीरा मिला है। कहा कि हम उसको चमकाने का काम करेगें। नाराजगी पर बात करते हुए मांझी ने कहा कि हम खुश है।
बताया आगे का प्लान
विधानसभा चुनाव में महज 6 सीटें मिलने पर जीतन राम मांझी ने कहा कि हमारे साथ कुछ बुरा होता है तो उसके बाद अच्छा होता है। कहा कि चुनाव के बाद राज्यसभा और एमएलसी मिलने की उम्मीद है। हमारा कार्यकर्ता को कोई दिक्कत नहीं होगी। सीट बंटवारे पर बात करते हुए कहा कि एनडीए पहले से अच्छा करेगी।
यह भी पढ़ें: ‘NDA को भुगतना पड़ सकता है खामियाजा, हमें कम आंका गया’, सीट बंटवारे से नाराज हुए जीतनराम मांझी?
संबंधित खबरें
पटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
12 hrs agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
14 hrs agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
18 hrs agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
18 hrs agoपटना में अंडरग्राउंड रोड, कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्ताव मंजूर
1 day agoबिहार में सुधा का नेटवर्क होगा मजबूत, 4,800 नई समितियां गठित
1 day agoबिहार में भारी बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
1 day agoबिहार में 95.12% पेंशन लाभार्थियों की आधार सीडिंग पूरी, मधुबनी जिला आगे
1 day agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
1 day ago'क्या दुकान से वोट खरीदे थे?', MLC चुनाव के नतीजों पर अनंत सिंह का दर्द
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines