'NDA को भुगतना पड़ सकता है खामियाजा, हमें कम आंका गया', सीट बंटवारे से नाराज हुए जीतनराम मांझी?

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए NDA में सीट बंटवारा तय होने के कुछ घंटे बाद ही केंद्रीय मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने नाराजगी जाहिर की है. उन्होंने कहा कि छह सीटें देकर उनके महत्व को कम करके आंका गया है और इसका नुकसान NDA को भुगतना पड़ सकता है. मांझी का यह बयान गठबंधन के लिए सिरदर्द साबित हो सकता है. वहीं जन सुराज पार्टी के अध्यक्ष उदय सिंह ने NDA पर हमला करते हुए इसे “ठग गठबंधन” कहा और आरोप लगाया कि यह दल बिहार के विकास के बजाय सत्ता पाने के लिए गठबंधन कर रहे हैं.

Jitamram Manjhi

जीतनराम मांझी NDA से नाराज

बिहार चुनाव को लेकर NDA में सीट बंटवारा हो चुका है. सीटों का ऐलान होने के बाद सभी दल एकजुट दिखाई दिए. हालांकि इसके कुछ घंटे बाद केंद्रीय मंत्री और बिहार के पूर्व सीएम जीतनराम मांझी ने यह कहकर हड़कंप मचा दिया कि उनके महत्व को कम करके आंका गया है. NDA को भुगतना पड़ सकता है.

सीट बंटवारे को लेकर जब जीतनराम मांझी से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि जो आलाकमान ने तय किया है, वो शिरोधार्य है लेकिन 6 सीट देखकर हमारे महत्व को कम करके आंका है. हो सकता है कि NDA को इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है.

NDA की तरफ सीट का ऐलान किए जाने के बाद केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी का यह बयान NDA के लिए सिरदर्द साबित हो सकता है क्योंकि जीतनराम मांझी को भी नाराज माना जा रहा है.

वहीं दूसरी तरफ बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए एनडीए द्वारा सीट बंटवारे के फॉर्मूले की घोषणा पर जन सुराज पार्टी के अध्यक्ष उदय सिंह ने कहा, “यह एक ठग गठबंधन है. चिराग पासवान कह रहे थे कि वह 40 से कम सीटें नहीं लेंगे. जीतन राम मांझी दो दर्जन सीटें मांग रहे थे. जेडीयू कह रही थी कि वह 114 से कम नहीं लेगी. उनका इरादा बिहार के लिए काम करने का नहीं है. उनका इरादा ज्यादा से ज्यादा सीटें जीतकर किसी तरह सरकार बनाने का है, ताकि वे सत्ता में आ सकें और फिर बिहार को लूटना शुरू कर सकें.

यह भी पढ़ें: ‘भाजपा, JDU को कर देगी खत्म’, NDA सीट बंटवारे पर RJD नेता का बयान, क्या बोले पप्पू यादव?

उदय सिंह ने आगे कहा कि इस बार ऐसा कुछ नहीं होने वाला है. बिहार की जनता ने मन बना लिया है कि बिहार में बदलाव होगा और आप देखेंगे कि 14 नवंबर को जब नतीजे आएंगे तो सभी हैरान रह जाएंगे. बिहार की जनता अपनी व्यवस्था बनाएगी, जिसे जन सुराज कहा जाएगा.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ