हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Bihar: कौन था 50 हजार का इनामी डब्लू यादव? मुठभेढ़ में ढेर, दर्जनों मुकदमे थे दर्ज

बिहार में बदमाश डबलू यादव का आज हापुड़ में हुई मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से मारा गया। इस एनकाउंटर में बिहार पुलिस, नोएडा एसटीएफ और हापुड की पुलिस शामिल थी। आरोपी पर दो दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज थे।

विज्ञापन

Who Is Bihar Gangster Dablu Yadav: बिहार में 50 हजार का इनामी बदमाश डब्लू यादव यूपी के हापुड़ में मुठभेड़ के दौरान मारा गया है। इस मुठभेड़ में घायल अवस्था में उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। आरोपी पर 50 हजार का इनाम का ऐलान किया गया था। बिहार पुलिस और नोएडा एसटीएफ ने मिलकर उसे हापुड़ के सिंभावली में मारा है। आरोपी पर अलग-अलग थानों में 24 से ज्यादा मामले दर्ज थे। ‘हम पार्टी’ (Hindustani Awam Morcha) के नेता के किडनैप कर उसकी हत्या करने का भी आरोप उस पर लगा था।

कौन था डब्लू यादव?

बिहार में मारा गया डब्लू यादव उर्फ सूरज यादव ज्ञानडोल थाना साहेबपुर कमाल जनपद बेगुसराय का निवासी है। उस पर कई आपरााधिक मामले दर्ज थे। उसके ऊपर हत्या की कोशिश, किडनैपिंग, आर्म्स एक्ट के टोटल 24 मुकदमे दर्ज हैं। कुख्यात बदमाश पर हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष विकास कुमार का अपरहण करने के बाद मर्डर का आरोप है। इस हत्या के बाद ही फरार चल रहा था।

विज्ञापन

पुलिस काफी दिनों से पकड़ने का प्रयास कर रही थी

डब्लू यादव की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कई दिनों से कोशिश कर रही थी, लेकिन वो पुलिस की पकड़ से काफी दूर फरार चल रहा था। पुलिस को घटनास्थल से एक कार्बाइन, एक पिस्टल, एक तमंचा और भारी मात्रा में कारतूस बरामद किया है। बिहार और यूपी पुलिस कई जगहों पर तलाशी करने में जुटी हुई थी। बीती रात पुलिस को जब उसके ठिकाने का पता चला तो वो उसको पकड़ने गई, जहां दोनों आमने सामने हो गए। फिर मुठभेड़ शुरू हो गई थी। जिसमें वो घायल हो गया, बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 

ये भी पढ़ें-  बिहार में चला ‘ऑडियो वायरल ट्रेंड’, तेजस्वी यादव के विधायक ने दी ‘जूते से मारने’ की धमकी

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola