TrendingiranDonald Trump

---विज्ञापन---

कौन हैं सुमित सिंह? जिन्हें नीतीश कुमार की नई कैबिनेट में मिली जगह

Who is Sumit Singh Bihar Minister in Hindi: चकाई विधायक सुमित सिंह इससे पहले भी नीतीश कैबिनेट में मंत्री रह चुके हैं।

सुमित सिंह ने नीतीश कुमार की कैबिनेट में बनाई जगह।
Who is Sumit Singh Bihar Minister in Hindi: नीतीश कुमार एक बार फिर बिहार के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। हालांकि इस बार उन्होंने फिर से एनडीए का दामन थाम लिया है। नीतीश की सीएम पद पर वापसी के साथ ही उनकी नई कैबिनेट भी तय हो गई है। इसमें एकमात्र निर्दलीय विधायक सुमित सिंह का भी नाम शामिल है, आइए जानते हैं सुमित सिंह कौन हैं...

कौन हैं निर्दलीय विधायक सुमित सिंह? 

सुमित सिंह नीतीश कुमार की कैबिनेट में मंत्री रहे नरेंद्र सिंह के बेटे हैं। इससे पहले भी वे दो बार मंत्री रह चुके हैं। 2020 में भी वे एनडीए सरकार में मंत्री रह चुके हैं। सुमित सिंह के पास सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग था। हालांकि उस वक्त उन्हें जेडीयू से टिकट नहीं मिला था तो उन्होंने चकाई सीट से निर्दलीय ही ताल ठोक दी और भारी बहुमत से विजयी हुए।

नीतीश कुमार के खास

इसके बाद उन्होंने नीतीश कुमार को समर्थन दे दिया था। उन्हें नीतीश कुमार का खास माना जाता है। सुमित सिंह सबसे पहले 2010 में विधायक बने थे। तब उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा के टिकट पर चुनाव लड़ा था, लेकिन बाद में जेडीयू में शामिल हो गए थे। उनके दादा श्रीकृष्ण सिंह भी चकाई के दो बार विधायक रह चुके हैं। इस सीट पर उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है। नीतीश कुमार नौवीं बार मुख्यमंत्री बनेंगे। ये अपने आप में एक रिकॉर्ड है। किसी भी नेता ने अब तक इतनी बार सीएम पद की शपथ नहीं ली है। नीतीश कैबिनेट में दो उप मुख्यमंत्री के साथ ही छह कैबिनेट मंत्री होंगे। इसमें बीजेपी के 3, सीएम समेत जेडीयू के 4 विधायक शामिल हैं।

मंत्री पद की शपथ लेंगे ये विधायक

नीतीश कुमार- जेडीयू, सीएम सम्राट चौधरी- बीजेपी, उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा- बीजेपी, उप मुख्यमंत्री प्रेम कुमार- बीजेपी विजय चौधरी- जेडीयू विजेंद्र यादव- जेडीयू श्रवण कुमार- जेडीयू संतोष सुमन, एचएएम सुमित सिंह- निर्दलीय कहा जा रहा है कि शपथ ग्रहण के बाद जल्द ही कैबिनेट विस्तार होगा, जिसमें कई अन्य विधायकों को जगह मिलेगी। इस कैबिनेट विस्तार में अन्य जातियों का ध्यान रखते हुए सोशल इंजीनियरिंग का उदाहरण पेश करने की कोशिश की जाएगी। ये भी पढ़ें: Bihar Politics News: कौन हैं वो 2 नेता जो बनेंगे नीतीश कुमार के ‘वजीर’  ये भी पढ़ें-Nitish Kumar Resign: ‘पलटिस कुमार को भी ‘गिरगिट रत्न’ से…’, नीतीश कुमार के इस्तीफे पर तेज प्रताप का तंज 


Topics:

---विज्ञापन---