Bihar Elections 2025: बिहार चुनाव के लिए महागठबंधन ने अपने सीएम और डिप्टी सीएम के नामों की घोषणा कर दी है. मुकेश सहनी को उप मुख्यमंत्री बनाने का फैसला लिया गया है. मगर ऐसा क्यों किया गया? महागठबंधन में कांग्रेस जैसे दल के होने के बाद भी VIP पार्टी के प्रमुख को पहले से ही डिप्टी सीएम घोषित कर देना किस बात का संदेश है? क्या ऐसा न करने से महागठबंधन का समीकरण बिगड़ सकता था? आइए समझते हैं पूरी बात.
क्यों मिल रही है मुकेश सहनी को इतनी तवज्जो?
बिहार की राजनीति हमेशा से ही जाति आधारित रही है. सहनी को मिल रही इज्जत का भी यही सबसे बड़ा कारण है. बता दे कि मुकेश सहनी मल्लाह जाति के हैं. इस जाति के लोग गंगा किनारे के कई जिलों में रहते हैं. इन्हें बिहार का डिप्टी सीएम बनाने की सबसे बड़ी वजह अति पिछड़ा वोटरों को महागठबंधन की तरफ अपने पाले में लाना हो सकता है. बिहार में EBC वोटर्स की कई सीटे हैं जिनका सबसे प्रमुख चेहरा मुकेश सहनी हो सकते हैं.
ये भी पढ़ें-बिहार में RJD प्रत्याशी को मिली जान से मारने की धमकी, बाहुबली की बेटी हैं शिवानी शुक्ला
NDA को मात देगा यह फैसला
मुकेश सहनी को उप मुख्यमंत्री पद देने से एनडीए दल को भी कमजोर किया जा सकता है. जैसे कि बिहार में राजनीति का सबसे मूल आधार जाति है. ऐसे में पहले से ही डिप्टी पद पर किसी मल्लाह को खड़ा करने से बड़ी तादाद में वोटर्स महागठबंधन की तरफ रूख करेंगे. ऐसा इसलिए भी है क्योंकि की बीजपी ने लगभग 49 उम्मीदवार सवर्ण समाज से चुने हैं. NDA द्वारा इस फैसले का सख्ती से सामना करने के लिए मुकेश सहनी जैसे चेहरों को तवज्जो देना आवश्यक है.
कौन हैं मुकेश सहनी?
मुकेश सहनी को ‘सन ऑफ मल्लाह’ कहा जाता है. इनका एक खास कनेक्शन बॉलीवुड से भी है. मुकेश सहनी ने बजरंगी भाईजान और देवदास जैसी फिल्मों में सेट डिजाइन का काम किया था. मुंबई में मुकेश सहनी की सिने वर्ल्ड प्राइवेट लिमिटेड नाम की एक कंपनी भी थी. मुकेश सहनी 2014 में लोकसभा चुनाव के दौरान बीजेपी के स्टार प्रचारक थे. अमित शाह ने उस वक्त मुकेश को अपनी करीब 40 सभाओं में साथ रखा था. वे हर दिन साथ में हेलीकॉप्टर से एक से दूसरी जगह जाते थे और लोगों के बीच संवादल करते थे.
क्यों छोड़ा था बीजेपी का साथ?
हालांकि, इस बारे में कोई पुख्ता जानकारी नहीं है लेकिन बताया जाता है कि मुकेश सहनी से उस वक्त अमित शाह ने वादा किया था चुनाव के लिए निषाद समाज में 21 जातियों-उपजातियों के लिए विशेष रूप से आरक्षण व्यवस्था दी जाएगी लेकिन 2015 में शाह अपने वादों से मुकर गए. इसलिए, उन्होंने बीजेपी से दूरी बनाई थी.
इसके बाद 2015 में सहनी ने निषाद विकास संघ की स्थापना की और फिर साल 2018 में विकासशील इंसान पार्टी का गठन किया था. मुकेश सहनी ने 2015 के विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार को अपना समर्थन दिया था, मगर कुछ समय बाद वे वहां से भी अलग हो गए थे.
क्या बोले मुकेश सहनी?
महागठबंधन के उपमुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार घोषित होने के बाद विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी पूरी तरह एक्शन मोड में आ गए हैं. प्रचार अभियान की शुरुआत से पहले उन्होंने भाजपा पर तीखा हमला बोला. मुकेश सहनी ने कहा अल्पसंख्यकों की चिंता भाजपा को करने की जरूरत नहीं है. उनके नेता कहते हैं हमें उनका वोट नहीं चाहिए, तो वे अपने शाहनवाज हुसैन की चिंता करें. हमारे अल्पसंख्यक हमारे साथ हैं और पूरी तरह सुरक्षित रहेंगे.
ये भी पढ़ें- आज से तेजस्वी बिहार में करेंगे चुनाव प्रचार, हर दिन 15 रैली का टारगेट, जानें पूरा शेड्यूल
संबंधित खबरें
JDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
2 hrs agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
1 day agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
1 day ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
1 day agoबिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
2 days agoBihar Pension News: 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा
3 days agoवीबी-जी राम जी योजना के तहत बिहार के सभी 38 जिलों में काम पर लगी रोक हटी
3 days agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
3 days agoबिहार के तेलडीहा दुर्गा मंदिर में 15000 बकरों की बलि, 5000 बच्चों का मुंडन
3 days agoदिल्ली से पटना के लिए आज से शुरू हुई स्पेशल वंदे भारत, चेक करें रूट और समय
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines