आज से तेजस्वी बिहार में करेंगे चुनाव प्रचार, हर दिन 15 रैली का टारगेट, जानें पूरा शेड्यूल

Bihar Elections 2025: महागठबंधन ने तेजस्वी यादव को अपना मुख्यमंत्री फेस घोषित कर दिया है. अब वे बिहार में चुनाव प्रचार शुरू करने वाले हैं. खबर है कि आज से तेजस्वी अलग-अलग इलाकों में रैलियां करेंगे. उनके लिए प्रतिदिन 15 रैलियों का टारगेट सेट किया गया है. आइए जानते हैं.

tejashwi yadav rally
विज्ञापन

Bihar Elections 2025: महागठबंधन की कल प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई थी. इसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री चेहरा घोषित कर दिया है. वहीं, मुकेश सहनी को उप मुख्यमंत्री बनाने का फैसला किया है. माना जा रहा है कि घोषणा के बाद आज से तेजस्वी बिहार में चुनाव प्रचार शुरू करने वाले हैं. शुक्रवार को वे पटना जिले के सिमरी-बख्तियारपुर विधानसभा सीट में रैली और जनसभा करने वाले हैं. इसके बाद दरभंगा, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर और वैशाली जिलों में भी जनसभाएं करेंगे.

कैसा होगा तेजस्वी का पूरा शेड्यूल?

सूत्रों के अनुसार, बताया जा रहा है कि तेजस्वी यादव बिहार में चुनाव प्रचार के लिए हर दिन 15 रैलियां करेंगे. आज हेलीकॉप्टर से वे सिमरी-बख्तियारपुर विधानसभा के सलखुआ क्षेत्र में पहला भाषण देंगे. इसके बाद दरभंगा के केवटी में चीनी मिल में रैली करेंगे. यहां से तेजस्वी मुजफ्फरपुर जिले की पारू विधानसभा सीट के आनंदपुर गंगोलिया में जनसभा करेंगे.

विज्ञापन

तेजस्वी आज समस्तीपुर जिले के उजियारपुर विधानसभा में भी रैली करेंगे. इसके अलावा तेजस्वी राघोपुर विधानसभा क्षेत्र में बिदुपुर प्रखंड के बिदुपुर बाजार, चकौसन और चकसिकंदर में चुनावी कार्यालयों का उद्घाटन करने वाले है.

तेजस्वी सबसे प्रमुख चेहरा

भले ही तेजस्वी को महागठबंधन ने अब सीएम कैंडिडेट घोषित किया हो लेकिन उन्हें महागठबंधन का सबसे अहम चेहरा माना जा रहा था. तेजस्वी खुद राघोपुर सीट से चुनाव लड़ेंगे तो वहां के लोगों से वोट और समर्थन मांगेंगे. इसके अलावा, तेजस्वी महागठबंधन और राजद प्रत्याशियों के लिए भी समर्थन की अपील करेंगे. उन्हें सबसे प्रमुख चेहरा माना जा रहा है इसलिए हर उम्मीदवार अपनी सीट पर उनकी मौजूदगी चाहता है.

विज्ञापन

प्रतिदिन 15 रैलियों का टारगेट

माना जा रहा है तेजस्वी यादव छठ पर्व के बाद महागठबंधन के लिए प्रचार करने की गति बढ़ाएंगे. 2020 में विधानसभा चुनाव के लिए तेजस्वी ने कुल 263 जनसभाएं की थी. उस वक्त उन्होंने हर दिन 20 रैलियां की थी. वहीं, लोकसभा चुनाव के लिए भी तेजस्वी यादव ने 250 से ज्यादा रैली की थी. ऐसे में माना जा रहा है कि तेजस्वी इस बार हर दिन 15 रैलियां कर चुनाव में अपनी सक्रिय भूमिका निभाते दिखेंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ