पश्चिम चंपारण में ट्रैक्टर से टकराया अनियंत्रित टेंपो, दादा-पोता समेत 4 लोगों की मौत

बिहार के पश्चिमी चंपारण में एक अनियंत्रित टेंपो सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से टकरा गया। हादसे में दादा-पोता समेत 4 लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी मृतकों के शव हाॅस्पिटल पहुंचाए।

Bihar Road Accident

Bihar Road Accident (Pic Credit- Social Media)

बिहार के पश्चिम चंपारण में शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। वाल्मीकि नगर में एक टेंपो सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से टकरा गया। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में दादा-पोता और बहु शामिल हैं। वहीं दादी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने बताया कि सभी मृतक टेंपो में सवार थे।

विज्ञापन

ऐसे हुआ हादसा

पुलिस ने बताया कि हादसा वाल्मीकिनगर थाना क्षेत्र के भेड़ीयारी कंपार्ट के पास शुक्रवार देर रात एक टेंपो सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से टकरा गया। हादसे में टेंपो ड्राइवर समेत 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वाल्मीकि नगर के भेड़ीयारी निवासी राकेश कुशवाहा अपने परिवार के साथ इलाज कराकर घर लौट रहे थे। तभी भेड़ीहारी कंपार्ट के पास भीषण दुर्घटना हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां जांच के बाद डाॅक्टरों ने 4 को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

घटना में राकेश कुशवाहा, अमीन महतो, रामेश्वर कुशवाहा, दिव्यांशु और टेंपो ड्राइवर की मौत हो गई। जबकि जानकी गंभीर रूप से घायल हो गई। जिन्हें इलाज के लिए हाॅस्पिटल रेफर किया गया है। बगहा एसपी ने घटना की पुष्टि की है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ