मुजफ्फरपुर में मंदिर तोड़ने पर हिंदू संगठनों का विरोध, रेल मंत्री से की ये मांग

मुजफ्फरपुर में मंदिर तोड़ने पर हिंदू संगठनों द्वारा विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। इन संगठनों द्वारा मुजफ्फरपुर बंद की घोषणा भी की गई है।

Muzaffarpur News

बिहार के मुजफ्फरपुर में बजरंगबली और शिव मंदिर तोड़ने पर विरोध खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। इस मामले को लेकर मुजफ्फरपुर में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल सहित कई हिंदू संगठनों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। इसके साथ ही प्रदर्शनकारियों ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के विरोध में नारे लगाए। इसके अलावा, हिंदू संगठनों द्वारा मुजफ्फरपुर बंद की घोषणा की गई थी, जो आज पूरी तरह सफल रहा।

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर बंद की घोषणा

इन हिंदू संगठनों द्वारा मुजफ्फरपुर बंद से जरूरत की चीजें जैसे रेलवे, अस्पताल और शिक्षण संस्थानों को अलग रखा गया है। दरअसल, अमृत भारत योजना के तहत मुजफ्फरपुर जंक्शन का निर्माण नए तरीके से किया जा रहा है। इसी क्रम में नए निर्माण के लिए पुराने मंदिर को तोड़कर हटा दिया गया है। हिंदूवादी संगठनों ने इसका विरोध करते हुए आज रमजान को देखते हुए 12 बजे दिन तक मुजफ्फरपुर बंद की घोषणा की थी।

विज्ञापन

उसी जगह पर हो मंदिर निर्माण

प्रदर्शन में शामिल उत्तर बिहार प्रांत विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने बताया कि हिंदू समाज के आत्मसम्मान को सरकार ने जो ठेस पहुंचाई है, उसके विरोध में आज हम सड़क पर उतरे हैं। हिंदुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हमारी मांग है कि उसी जगह पर मंदिर निर्माण कर हिंदुओं को सौंपा जाए।

विज्ञापन

वहीं, पूरे मामले पर डीएसपी विनीता सिन्हा ने बताया कि आज कुछ संगठनों द्वारा बंद का आयोजन किया गया है। बंद शांतिपूर्ण तरीके से किया जा रहा है, किसी भी तरह की हिंसा की कोई खबर नहीं है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ