पटना: एनडीए में वापसी की अटकलों के बीच बिहार बीजेपी के अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने नीतीश कुमार के एनडीए में लौटने की खबरों को खारिज कर दिया। सम्राट चौधरी ने कहा है कि भाजपा उन्हें (नीतीश कुमार) ‘पलटू कुमार’ (पलटते रहने वाला) घोषित कर दिया है।
सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार पर बोला हमला
गुरुवार को पत्रकारों से बात करते हुए बिहार बीजेपी के अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा “जनता दल (यूनाइटेड) को कौन बुला रहा है? यह नीतीश कुमार की पार्टी है इसलिए यह उनका आह्वान है। हमने उन्हें ‘पलटू कुमार’ घोषित कर दिया है। लालू यादव उन्हें पलटू कुमार कहते थे। यह नीतीश कुमार के प्रति भाजपा का उपकार है। पहले सीएम नहीं थे, वह बीजेपी के एहसान से बने। उन्होंने बीजेपी के लिए कोई एहसान नहीं किया है।”
ललन सिंह ने भी अटकलों को खारिज किया
जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने भी नीतीश कुमार के एनडीए गुट में शामिल होने की अटकलों को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा, “भाजपा एक ‘कनफुस्का’ पार्टी है। उनका काम गुमराह करना है। हर दिन ऐसी खबरें प्रसारित की जा रही हैं कि नीतीश कुमार भाजपा के करीब आ रहे हैं।”
ललन सिंह ने कहा, ”बीजेपी ऐसी पार्टी है कि उस पर कोई थूके भी नहीं। क्या बीजेपी और उसकी सरकार ने देश की जनता से किया कोई वादा पूरा किया?”
इससे पहले सोमवार को बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने एनडीए में अपनी वापसी की अटकलों को खारिज करते हुए कहा था कि वह विपक्ष को एकजुट करने के लिए काम कर रहे हैं। सीएम नीतीश कुमार ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “आप सभी जानते हैं, मैं विपक्ष को एकजुट करने के लिए काम कर रहा हूं। दूसरे क्या कहते हैं, इससे मुझे कोई लेना-देना नहीं है।”
यह भी पढ़ेंः ‘BJP ऐसी पार्टी जिस पर कोई थूके भी नहीं’ बोले ललन सिंह
नीतीश से मिले लालू
एनडीए में वापसी की खबरों के बीच गुरुवार को लालू यादव ने नीतीश कुमार से मुलाकात की। दोनों ने लगभग आधे घंटे तक बातचीत की। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच लोकसभा में सीट शेयरिंग की मुद्दे पर बात हुई।
पिछले साल नीतीश कुमार ने एनडीए को छोड़ दिया था और राजद के साथ ‘महागठबंधन’ में शामिल हो गए थे। वर्तमान में बिहार में ‘महागठबंधन’ की सरकार है।
संबंधित खबरें
बिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
1 day agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
1 day agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
1 day agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
1 day agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
3 days agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
3 days agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
3 days ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
3 days agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
3 days agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines