Lalan Singh On BJP: मनोज झा के ठाकुर वाले बयान में अब जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह की एंट्री हो गई है। उन्होंने मनोज झा के बयान का समर्थन किया है और बीजेपी पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि मनोज झा ने किसी जाती विशेष को टारगेट नहीं किया है।

विज्ञापन

ललन सिंह ने बीजेपी पर बोला हमला

जदयू नेता ललन सिंह ने मनोज झा के बयान के बहाने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने बीजेपी को सबसे झूठा और भ्रम की राजनीति करने वाली पार्टी बताया है। ललन सिंह ने कहा है कि बीजेपी एक ऐसी पार्टी है जिस पर कोई थूके भी नहीं। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार 7 जन्म तक बीजेपी से हाथ नहीं मिलाएंगे।

विज्ञापन

https://twitter.com/ANI/status/1707316133957955662

मनोज झा के बयान ने मचाया बवाल

दरअसल, हाल ही में राजद के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने महिला आरक्षण बिल पर बहस के दौरान एक कविता पढ़ी थी। अब, उसी कविता को लेकर देशभर में राजनीतिक विवाद छिड़ गया है। अनेकों राजपूत नेताओं द्वारा मनोज झा के बयान का विरोध किया जा रहा है।

विज्ञापन

जदयू और आरजेडी के नेता भी जता रहे आपत्ति

राज्यसभा में मनोज झा द्वारा दिए गए बयान पर राजद के भी नेता विरोध जता रहे हैं। आरजेडी विधायक चेतन आनंद ने हाल ही मनोज झा के बयान पर आपति जताई थी। उन्होंने कहा था कि ठाकुर ऐसी जाती है जो अनेकों बलिदान दी है। जदयू नेता संजय सिंह ने भी मनोज झा पर जमकर हमला बोला है।

विज्ञापन

राजद का मिला समर्थन

मनोज झा को राजद का समर्थन मिला है। पार्टी ने झा द्वारा पढ़ी गई कविता को शानदार बताया है। आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने भी मनोज झा के ठाकुर वाले बयान का समर्थन किया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ