वक्फ संशोधन बिल के बीच नीतीश कुमार को बड़ा झटका, वरिष्ठ नेता कासिम अंसारी ने दिया इस्तीफा

लोकसभा से पास होने के बाद राज्यसभा में वक्फ संशोधन बिल पेश किया गया। सीएम नीतीश कुमार ने भी इस विधेयक का सपोर्ट किया है। जेडीयू के इस स्टैंड के विरोध में वरिष्ठ नेता कासिम अंसारी ने इस्तीफा दे दिया।

Bihar CM Nitish Kumar

लोकसभा में वक्फ संशोधन बिल पारित हो गया। अब इस विधेयक को राज्यसभा में पेश किया गया है। एनडीए की सहयोगी पार्टी जेडीयू ने भी इस बिल का समर्थन किया। इसे लेकर सीएम नीतीश कुमार को बड़ा झटका लगा। जेडीयू के वरिष्ठ नेता कासिम अंसारी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया।

विज्ञापन

केंद्र में वक्फ संशोधन विधेयक को समर्थन देने के बाद जदयू में हड़कंप मच गया। कई अल्पसंख्यक नेताओं के विरोध के बाद अब इस्तीफा का दौर शुरू हो गया। जेडीयू के अल्पसंख्यक नेता और बिहार की ढाका विधानसभा सीट के पूर्व उम्मीदवार मो. कासिम अंसारी ने अपने पद और सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। इसे लेकर उन्होंने जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सीएम नीतीश कुमार को पत्र लिखा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

क्या वक्फ संशोधन विधेयक से आप सहमत हैं?

विज्ञापन

विज्ञापन

कासिम अंसारी ने सीएम नीतीश को भेजा इस्तीफा 

जेडीयू के वरिष्ठ नेता कासिम अंसारी ने पत्र लिखकर सीएम नीतीश कुमार से कहा कि हम जैसे लाखों करोड़ों भारतीय मुसलमानों का अटूट विश्वास था कि आप विशुद्ध रूप से सेकुलर विचारधारा के ध्वजवाहक हैं, लेकिन अब यह यकीन टूट गया है। वक्फ बिल संशोधन अधिनियम 2024 को लेकर जदयू के स्टैंड से भारतीय मुसलमानों और कार्यकर्ताओं को गहरा अघात लगा है।

विज्ञापन

यह बिल मुसलमानों के खिलाफ है : कासिम अंसारी

कासिम अंसारी ने कहा कि वक्फ संशोधन बिल भारतीय मुसलमानों के खिलाफ है। हम किसी भी सूरत में इसे स्वीकार नहीं कर सकते हैं। यह बिल संविधान के कई मौलिक अधिकारों का हनन करता है, लेकिन इसका अहसास न तो आपको है और न ही आपकी पार्टी को। ऐसे में मैं पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और अन्य जिम्मेदारियों से स्वेच्छा से त्याग पत्र दे रहा हूं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ