बिहार में चुनाव से पहले नीतीश कुमार को झटका! एक और जेडीयू नेता ने वक्फ बिल पर दिखाई आंखें

बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले सीएम नीतीश कुमार की मुश्किलें बढ़ गई हैं। वक्फ बिल को लेकर उनकी पार्टी के नेता लगातार उन पर निशाना साध रहे हैं। एमएलसी गुलाम गौस के बाद अब पूर्व राज्यसभा सांसद गुलाम रसूल ने पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

JDU Leader Gulam Rasool Balyawi criticizes waqf bill

JDU Leader Gulam Rasool Balyawi

अमिताभ ओझा, पटना

विज्ञापन

बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले वक्फ बिल लोकसभा में पारित हो गया है। आज राज्यसभा से भी इसके पारित होने की संभावना है। वक्फ बिल पर एनडीए के सपोर्ट में उतरे नीतीश कुमार की जेडीयू अब दो फाड़ हो गई है। पहले नीतीश के करीबी और जेडीयू एमएलसी गुलाम गौस इस मामले में पार्टी को कठघरे में खड़ा कर चुके हैं। अब एक और वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद गुलाम रसूल बलियावी ने भी पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

विज्ञापन

सभी लोग नंगे हो गए

गुलाम रसूल ने कहा कि कल लोकसभा में सभी लोग नंगे हो गए। उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश कुमार और चंदबाबू नायडू के अलावा जेपीसी के मेबंर्स के सामने हमने अपनी समस्याएं वक्फ बिल को लेकर बताई थी। लोकसभा में कल यह स्पष्ट हो गया कि जो लोग सेकुलर थे वे अब सांप्रदायिक हो गए हैं। अब दोनों में कोई फर्क नहीं रहा। गुलाम रसूल ने सीएम नीतीश का नाम लिए बिना उन्हें सांप्रदायिक बता दिया है।

गुलाम रसूल ने आगे कहा कि जल्द ही एक मीटिंग होगी और हम लोग सुप्रीम कोर्ट जाएंगे और प्रजातांत्रिक तरीके से कोशिश करेंगे कि इन लोगों ने जो ये बिल बनाया है उसे अंसवैधानिक घोषित किया जाए।

विज्ञापन

गुलाम गौस जता चुके असहमति

बता दें कि नीतीश कुमार वक्फ बिल के समर्थन में हैं। बीजेपी ने बिल में नीतीश कुमार और नायडू की आपत्तियों के आधार पर कई संशोधन किए हैं जिसमें जमीन से जुड़े मुद्दे और पुरानी मस्जिदों और दरगाहों से जुड़े मामले शामिल हैं। इससे पहले ईद के मौके पर जेडीयू के एमएलसी गुलाम गौस अपना विरोध जता चुके हैं। वे इस मामले को लेकर आरजेडी प्रमुख लालू यादव से भी मुलाकात कर चुके हैं। ऐसे में बिहार चुनाव से पहले जेडीयू के मुस्लिम नेताओं का वक्फ बिल के विरोध में एकजुट होना सीएम नीतीश कुमार की मुश्किलें बढ़ा सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ