वोटर अधिकार यात्रा Live Update: सासाराम पहुंचे राहुल गांधी, 20 जिलों में जाएगी यात्रा वोट चोरी और स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के विरोध में बिहार में कांग्रेस 17 अगस्त से वोटर अधिकार यात्रा का शुभारंभ करने वाली है। इसमें आरजेडी के तेजस्वी यादव और लालू यादव के अलावा पूरा इंडिया गठबंधन भी शामिल है। वोटर अधिकार यात्रा यात्रा बिहार के 20 जिलों से होकर गुजरेगी। इसमें औरंगाबाद, गया, नवादा, नालन्दा, शेखपुरा, लखीसराय, मुंगेर, भागलपुर, कटिहार, पूर्णिया, अररिया, सुपौल, मधुबनी, दरभंगा, सीतामढी, पूर्वी चम्पारण, पश्चिम चम्पारण, गोपालगंज, सीवान, छपरा और आरा जैसे जिले शामिल हैं।
यात्रा को लीड करने के लिए राहु गांधी सासाराम के लिए रवाना हो गए हैं।
वोटर अधिकार यात्रा की हर जानकारी पाने के लिए बने रहें लाइव अपडेट के साथ…